Tuesday, July 7, 2026
spot_img

Latest Posts

लॉर्ड्स में फाइनल हारने के बाद इमोशनल हुईं नैट सीवर-ब्रंट, कहा- यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप न हो, मैं यही चाहती हूं

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने रिकॉर्ड सातवीं बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की है।

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही एक बार फिर इंग्लैंड वुमेंस टीम का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद इंग्लैंड की कप्तान नैट सीवर ब्रंट काफी मायूस नजर आई। वहीं मैच के बाद उन्होंने अपने भविष्य और संन्यास की अटकलों पर एक बड़ा बयान दिया है। इस वर्ल्ड कप के फाइनल में ब्रंट ने अर्धशतक लगाया था।

मैं नहीं चाहती कि ये मेरा आखिरी वर्ल्ड कप हो- नैट सीवर ब्रंट

फाइनल मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नैट सीवर ब्रंट काफी इमोशनल नजर आईं। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप था, तो उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहती कि यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप हो। फिलहाल मैं हर दिन को जी रही हूं। मेरे लिए परिवार ही सब कुछ है। हमें अपने परिवार, टीम और फैंस से जो समर्थन मिलता है, वह बेहद मायने रखता है। यही वजह है कि इस समय मेरे अंदर इमोशंस काफी ज्यादा हैं।

टी20 वर्ल्ड कप से काफ इंजरी से परेशान थी इंग्लैंड की कप्तान

नैट सीवर-ब्रंट के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप आसान नहीं था। वह काफ इंजरी से जूझ रही थीं, जिसके कारण वह टूर्नामेंट की शुरुआती मैचों से बाहर रहीं। इसके बाद उन्होंने टीम में वापसी की और कप्तान के साथ-साथ मुख्य बल्लेबाज की भूमिका बखूबी निभाई। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों नॉकआउट मैचों में शानदार अर्धशतक जड़े। अपनी चोट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप के दौरान चोट से उबरना बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन मैं टीम का माहौल को पॉजिटिव रखना चाहती थी।

फाइनल में नैट सीवर ब्रंट ने खेली धीमी पारी

फाइनल मुकाबले में सीवर-ब्रंट ने 53 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली, जिसे लेकर उनकी स्ट्राइक रेट पर सवाल उठे। उन्होंने स्वीकार किया कि वह थोड़ा और तेजी से रन बनाना चाहती थीं, लेकिन बाउंड्री पर खड़े फील्डर्स को कैच थमा बैठीं। हालांकि, उन्होंने मैच के दौरान भारत की जेमिमा रोड्रिग्स की तरह ‘रिटायर आउट’ होने की रणनीति से साफ इनकार किया और कहा कि उनका इरादा अंत तक टिककर खेलने का था। फाइनल में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाने में कामयाब रही थी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.