Tuesday, August 25, 2026
spot_img

Latest Posts

पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, एशिया कप से बाहर विकेटकीपर-बल्लेबाज, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

वूमेन्स एशिया कप 2026 का 28 अगस्त से आगाज होना है। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
वूमेन्स एशिया कप का एक हफ्ते के भीतर आगाज होना है, जिसमें कुल 8 टीमें शिरकत करेंगी। इस टूर्नामेंट के आगाज से पहले पाकिस्तान टीम को लेकर बड़ी खबर आई है। पाकिस्तान को एशिया कप से पहले तगड़ा झटका लगा है। चोट के कारण विकेटकीपर-बल्लेबाज नजीहा अल्वी ACC वूमेन्स T20 एशिया कप से बाहर हो गईं हैं। उनकी जगह दाएं हाथ की बल्लेबाज सदफ शमास को एशिया कप के स्क्वाड में शामिल किया गया है। नजीहा ने अपने बाएं घुटने के पिछले हिस्से में दर्द की शिकायत की थी और बाद में स्कैन से पता चला कि वहां मोच हो सकती है।
PCB की मेडिकल टीम द्वारा जांच के बाद नजीहा तुरंत अपना रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम शुरू करेंगी, जिसके चार हफ्ते तक चलने की उम्मीद है। नेशनल वूमेन्स सिलेक्शन कमेटी ने सदफ को एशिया कप टीम में शामिल किया है। जनवरी 2023 में डेब्यू करने के बाद से उन्होंने अब तक 12 T20I मैच खेले हैं। ACC वूमेन्स T20 एशिया कप दुबई में 28 अगस्त से 13 सितंबर तक खेला जाएगा, जिसमें पाकिस्तान भारत, थाईलैंड और हांगकांग के साथ ग्रुप A में शामिल है। भारत और पाकिस्तान 5 सितंबर को आमने-सामने होंगे। इससे पहले पाकिस्तानी टीम 1 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

28 अगस्त से टूर्नामेंट का आगाज
गौरतलब है कि वूमेन्स एशिया कप का T20 फॉर्मेट में छठी बार आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता 28 अगस्त से 13 सितंबर तक UAE में खेली जाएगी। श्रीलंका इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है। उसने पिछले संस्करण के फाइनल में भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब घरेलू परिस्थितियों में UAE की टीम की कोशिश एशिया की शीर्ष टीमों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने की होगी। इस टूर्नामेंट के लिए अब तक 5 टीमों का ऐलान हो चुका है। इनमें UAE के अलावा भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश की टीम शामिल हैं। हांगकांग, इंडोनेशिया और थाईलैंड की टीम का ऐलान होना अभी बाकी है।

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शर्मिन सुल्ताना, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शंजीदा अख्तर मघला, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना।

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), सदफ शमास, नशरा सुंधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर।

श्रीलंका: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), मिताली अयोध्या, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, काव्या कविंदी, संजना कविंदी, सुगंधिका कुमारी, कौशिनी नुथ्यांगना, हासिनी परेरा, चामुदी प्रबोदा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका सिल्वा, देवमी विहंगा, चेतना विमुक्ति।

UAE: ईशा ओजा (कप्तान), अर्चरा सुप्रिया, हीना हॉटचंदानी, इंधुजा नंदकुमार, जननी थिरुक्कुमारन, लावण्या केनी, मेहुल कुलकर्णी, रिनिथा राजिथ, समायरा धरनिधरका, सिया गोखले, शशिकला सिल्वा, सुरक्षा कोट्टे, तीर्था सतीश, उत्तरा अय्यर और वैष्णवी महेश।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.