Wednesday, June 10, 2026
spot_img

Latest Posts

IND vs PAK महामुकाबले से पहले ही पिटी पाकिस्तान की भद्द, ICC रैंकिंग में 11वें नंबर की टीम ने चटाई धूल

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम 14 जून को भारत के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। इससे पहले पाकिस्तान को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का 12 जून से आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें शिरकत करेंगी, जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। दिलचस्प बात ये है कि भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों टीमों के बीच 14 जून को बर्मिंघम में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा, जिसपर दुनियाभर के फैंस की नजरें टिकी होंगी। हालांकि, इस अहम मैच से पहले पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। दरअसल, T20 वर्ल्ड कप से पहले वॉर्म-अप मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें पाकिस्तान को स्कॉटलैंड जैसी कमजोर टीम से हार का स्वाद चखना पड़ा है। बता दें, ICC T20I टीम रैंकिंग में स्कॉटलैंड की टीम 11वें स्थान पर है। T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले मिली ये हार पाकिस्तान के लिए अच्छा संकेत नहीं है, क्योंकि टीम वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में मजबूत टीम इंडिया से भिड़ेगी।

स्कॉटलैंड ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
पाकिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच वॉर्म-अप मुकाबला 9 जून को डर्बी के काउंटी ग्राउंड में खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम ने कप्तान कैथरीन की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने महज 43 गेंदों पर 94 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, सलामी बल्लेबाज डार्सी कार्टर ने 45 रनों का योगदान दिया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.