Tuesday, August 25, 2026
spot_img

Latest Posts

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एमएस धोनी का बहुत बड़ा कीर्तिमान किया ध्वस्त

भारत और श्रीलंका कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में आमने-सामने हैं। इस मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने बड़ा कारनामा कर दिया है।
भारतीय टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है और पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद सीरीज में 1-0 से आगे है। दोनों टीमों के बीच 23 अगस्त से दूसरे टेस्ट का आगाज हो चुका है। पहले दिन भारतीय टीम 5 विकेट खोकर 300 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में कामयाब रही। देवदत्त पडिक्कल ने लंका की धरती पर लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ने का कारनामा किया। हालांकि, पहले दिन पंत थोड़ा तकलीफ में नजर आए। पंत को हाथ पर गेंद लगी, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। पंत को यह चोट छक्का मारने के कोशिश में लगी। पंत पहले दिन सिर्फ 15 गेंदों का सामना करते हुए 3 रन अपने खाते में जोड़ पाए।
पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
दूसरे दिन सारांश जैन के जल्दी आउट होने के बाद पंत एक बार मैदान पर उतरे और संभलकर बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने बल्ले से नया इतिहास रच दिया। दरअसल, ऋषभ पंत ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया है। पंत अब अवे/न्यूट्रल टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने अपने 36वें टेस्ट मैच में यह कमाल किया। वहीं, धोनी को ऐसा करने में 48 टेस्ट मैच लगे थे।

गौरतलब है कि ऋषभ पंत के नाम अब 48 अवे/न्यूट्रल टेस्ट मैचों की 64 पारियों में 2500 से ज्यादा रन हो गए हैं। इस दौरान उनका औसत 41 से ज्यादा का रहा है। वहीं, धोनी ने 48 टेस्ट मैचों की 83 पारियों में 32.84 से ज्यादा के औसत से 2496 रन बनाए थे। अवे/न्यूट्रल टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों में तीसरे पायदान पर फारुख इंजीनियर हैं।

अवे/न्यूट्रल टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज
2502 – ऋषभ पंत
2496 – महेंद्र सिंह धोनी
1209 – फारुख इंजीनियर
1109 – सैयद किरमानी
ऋषभ पंत विदेशी धरती पर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारती बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने भारत के बाहर 6 टेस्ट शतक जड़े हैं। पंत फिलहाल टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी है। दोनों के बीच फिलहाल अच्छा-खासा रनों का अंतर है।

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज
महेंद्र सिंह धोनी – 4876
ऋषभ पंत – 3706
सैयद किरमानी – 2759

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.