Friday, November 13, 2026
spot_img

Latest Posts

श्रेयस अय्यर के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, वनडे कप्तानी डेब्यू में ही गोल्डन डक

श्रेयस अय्यर को पहली बार भारत की वनडे टीम की कप्तानी करने का मौका मिला और इसमें वे गोल्डन डक पर आउट हो गए। इससे पहले कोई भी भारतीय बतौर कप्तान पहले वनडे में शून्य पर आउट नहीं हुआ था। अब ये शर्मनाक रिकॉर्ड श्रेयस के नाम जुड़ गया है।
श्रेयस अय्यर के लिए टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी का डेब्यू खराब रहा था। लेकिन वनडे में तो उससे भी खराब रहा। आपको याद होगा कि टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम श्रेयस की कप्तानी में आयरलैंड जैसी कमजोर मानी जाने वाली टीम से हार गई थी। शुभमन गिल की गैरहाजिरी में श्रेयस पहली बार वनडे में भारत की कप्तानी का मौका मिला। इसमें वे अपना खाता तक नहीं खोल पाए। वे भारत के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं, जो वनडे में कप्तानी का डेब्यू करते हुए शून्य पर आउट हुए हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था, सभी कप्तानों ने कम से कम अपना खाता तो खोला ही है।
श्रेयस अय्यर को घाव दे गया न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला
भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टेस्ट भारतीय टीम को ऐसा घाव दे गया, जिसे आने वाले कई साल तक भूला नहीं जा सकेगा। रह रह कर इस मैच की याद आएगी। खास तौर पर श्रेयस अय्यर तो शायद जीवन भर ये मैच याद रहेगा। आखिर उनका वनडे कप्तान में डेब्यू जो हुआ है। पहली बार कोई भारतीय वनडे कप्तानी डेब्यू में शून्य पर आउट हुआ है। खास बात ये है कि वे पहली ही बॉल पर आउट हुए, यानी इसे गोल्डन डक कहा जाएगा।

रोहित शर्मा और कोहली वनडे कप्तानी के पहले मैच में दो रन बनाकर हुए थे आउट
इससे पहले किसी भारतीय खिलाड़ी का वनडे में कप्तानी में डेब्यू करते हुए सबसे छोटा स्कोर दो रन का था। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जब अपनी कप्तानी में पहला वनडे मैच खेला था, तब वे दो दो रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन अब श्रेयस अय्यर उनसे आगे निकल गए हैं। यहां तक कि भारत का कोई गेंदबाज कप्तान भी पहले मैच में कप्तान करते हुए गोल्डन डक नहीं हुआ, जो श्रेयस के साथ हुआ है।

पहले ही ओवर में मैट हेनरी ने तीन विकेट लेकर तोड़ दी टीम इंडिया की कमर
न्यूजीलैंड की ओर से बनाए गए 333 रनों के बाद जब टीम इंडिया बैटिंग के लिए उतरी तो पारी की पहली बॉल पर रोहित शर्मा शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद पांचवीं बॉल पर विराट कोहली बिना खाता खेले चलते बने। इसके बाद उसी ओवर की आखिरी बॉल पर कप्तान श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए। यानी पहले ओवर में भारत का स्कोर शून्य रन और तीन टॉप बल्लेबाज आउट होकर बाहर बैठे हुए थे। इसके बाद इस सदमे से टीम उबर ही नहीं पाई।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.