Friday, November 13, 2026
spot_img

Latest Posts

जिम्मेदारी या सजा? डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को घरेलू मुद्दों पर फोकस करने को कहा, बोले- ‘हमें ईरान के साथ समझौते की जरूरत नहीं’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। ट्रंप ने वेंस को घरेलू मुद्दों पर फोकस करने को कहा है। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत की जरूरत नहीं है।
अमेरिका में हाल ही में मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी ने चुनाव में शानदार जीत हासिल करते हुए अमेरिका के दोनों सदनों पर कब्जा कर लिया है। आपको बता दें कि उपराष्टपति जेडी वेंस ने इस हार के लिए ईरान युद्ध को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद से ये चर्चा चलने लगी थी कि क्या ट्रंप और वेंस के बीच सबकुछ सही है? अब उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने जेडी वेंस को ईरान के साथ बातचीत के बजाय अमेरिका में डेमोक्रेट शासित राज्यों में कथित भ्रष्टाचार और अपराध पर ध्यान देने का निर्देश दिया है।
ईरान के साथ किसी समझौते की जरूरत नहीं- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मिडिल ईस्ट जंग में अमेरिका की स्थिति बहुत मजबूत है और अब उसे ईरान के साथ किसी समझौते की जरूरत नहीं है। ट्रंप ने कहा कि ईरान की सैकड़ों अरब डालर की संपत्ति अमेरिका के पास है और होर्मुज स्ट्रेट भी उसके नियंत्रण में है। ये हैरानी की बात इसलिए है है क्योंकि जिस जेडी वेंस ने ईरान के साथ हुए सीजफायर वार्ता में मुख्य वार्ताकार की भूमिका निभाई थी, उन्हें अब इस मामले से हटाकर घरेलू मुद्दों पर ध्यान देने को कहा गया है। आपको बता दें कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मिड टर्म चुनाव में पार्टी की हार के लिए ईरान युद्ध को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा कि इस युद्ध की वजह से तेल की कीमतें और बढ़ गई हैं, जबकि पहले से ही महंगाई काफी ज्यादा है।

क्या बोले ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने जेडी वेंस से मिनेसोटा, कैलिफोर्निया और इलिनोइस जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर कथित वित्तीय अनियमितताओं और अपराध की जांच पर ध्यान देने को कहा है। ट्रंप आरोप लगाया कि इन राज्यों में हर महीने अरबों डालर की सरकारी धनराशि की चोरी हो रही है। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई प्रमाण नहीं दिया। ट्रंप का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब मिड टर्म पोल में रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है और अमेरिकी प्रशासन के अंदर ईरान के साथ बातचीत दोबारा शुरू करने का दबाव बन रहा है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.