वॉशिंगटन सुंदर ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल किया। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे करने में भी कामयाबी हासिल कर ली है।
वॉशिंगटन सुंदर ने अपने क्रिकेट करियर में एक नया मुकाम छू लिया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट में पहले तो सुंंदर ने अच्छी बल्लेबाजी कर अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद उन्होंने गेंद से भी कमाल किया। अफगानिस्तान की दूसरी पारी में सुंदर ने पहला विकेट लेते ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे करने में कामयाबी हासिल कर ली है। अभी अफगानिस्तान की पारी बाकी है, उम्मीद है कि वे यहां और भी सफलताएं हासिल करेंगे।
वॉशिंगटन सुंदर ने 62 बॉल पर खेली 52 रनों की नाबाद पारी
भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच में वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 68 बॉल पर 52 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। सुंदर के अर्धशतक पूरा करते ही कप्तान शुभमन गिल ने भारत की पारी घोषित कर दी। सुंदर नाबाद लौटे। इसके बाद जब वे गेंदबाजी के लिए आए तो सुंदर ने 6.4 ओवर में 21 रन देकर एक सफलता हासिल की। उन्होंने एक मेडल ओवर भी डाला। अफगानिस्तान की पहली पारी के केवल 152 रन पर ही सिमट गई। इसके बाद उन्हें फॉलोआन मिला और टीम को फिर से बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा।
सुंदर के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 100 विकेट पूरे
अफगानिस्तान की दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने छह ओवर में ही एक विकेट लेकर अपने 100 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लिए। सुंदर ने अब तक 46 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर इस मुकाम को हासिल किया। सुंदर ने अब तक 17 टेस्ट मैच ही खेले हैं और इसमें 36 विकेट अपने नाम करने में कायमाबी हासिल की है। वे बल्ले से भी एक शतक और 5 अर्धशतक अभी तक लगा चुके हैं।
अफगानिस्तान को मिला फॉलोआन, भारत के पास पारी से मैच जीतने का मौका
इस बीच अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में फॉलोआन के बाद दूसरी पारी में भी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। टीम के अभी तक 4 विकेट गिर गए थे और उनके सौ से भी कम रन बना सकी है। सुंदर अब तक दो विकेट दूसरी पारी में ले चुके हैं। पहली पारी में जहां इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने कमाल की गेंदबाजी कर छह विकेट चटकाए, वहीं दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर काफी घातक गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। अफगानिस्तान की टीम अभी भी भारत के स्कोर से करीब 300 रन पीछे है। भारत के पास इस मैच को पारी से जीतने का मौका है।




