Saturday, October 31, 2026
spot_img

Latest Posts

आकिब नबी का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसा है रिकॉर्ड? पिछले रणजी सीजन में 10 मैचों में झटके थे 60 विकेट

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है। जसप्रीत बुमराह के टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद उन्हें टीम में मौका मिला है। हाल के दिनों में घरेलू क्रिकेट में नबी का प्रदर्शन शानदार रहा है।
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 जुलाई से होने वाली है। इस सीरीज के लिए BCCI की सेलेक्शन कमिटी ने टीम का ऐलान कर दिया था। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका सीरीज के लिए टीम में जगह मिली थी, लेकिन उनका चयन फिटनेस के अधीन हुआ था। हालांकि बुमराह इस सीरीज के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब आकिब नबी को अब मौका मिला है। नबी का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में शानदार रहा है। इसी वजह से उन्हें अब इस सीरीज में मौका मिला है।

आकिब नबी का प्रदर्शन पिछले दो रणजी सीजन में कैसा रहा है?
आकिब नबी जम्मू-कश्मीर के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्हें भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में चुना गया है। 29 साल के आकिब ने 2025-26 के रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के केवल 10 मैचों में 60 विकेट लिए, जिसमें उन्होंने सात बार एक ही पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। अगर पिछले दो रणजी सीजन की बात करें, तो आकिब ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर कुल 104 विकेट चटकाए हासिल किए हैं, जिसमें 2024-25 सीजन के 44 विकेट और 2025-26 सीजन के 60 विकेट शामिल हैं। इस शानदार प्रदर्शन की वजह से अब आकिब नबी की गिनती देश के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में होने लगी है।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 162 विकेट ले चुके हैं आकिब नबी?
आकिब नबी ने हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 6 विकेट चटकाए थे, जिसमें एक ही पारी में 4 विकेट हॉल लेना शामिल था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आकिब नबी ने कुल 43 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 71 पारियों में 18.63 की बेहतरीन औसत और 2.90 की शानदार इकॉनमी रेट के साथ 162 विकेट हासिल किए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 16 बार पांच विकेट हॉल और 4 बार 10 विकेट हॉल लेने का कीर्तिमान अपने नाम किया है।

टीम इंडिया के कई खिलाड़ी इस वक्त हैं चोटिल?
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है। हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी जैसे खिलाड़ी भी चोटिल होने की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। इस वक्त सभी की नजरें साई सुदर्शन पर है। श्रीलंका सीरीज के लिए उनका चयन भी फिटनेस की शर्त पर हुआ था, वह इस सीरीज के लिए टाइम पर फिट हो पाते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.