वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच मैच के बाद जो झगड़ा हुआ था, वो तूल पकड़ रहा था, लेकिन अब बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि उनकी ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर वैभव के माता पिता उनके साथ जाएंगे।
वैभव सूर्यवंशी इस वक्त चर्चा में हैं। श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के एक मैच के बाद वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ी आमने सामने आ गए थे। मैदान पर धक्कामुक्की तक की नौबत आ गई थी। इसके बाद माना जा रहा था कि वैभव पर कोई एक्शन लिया जा सकता है, लेकिन अब बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि ये सब उनके और आईसीसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। इसके साथ ही बीसीसीआई ने ये भी तय किया है कि जब वे आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर जाएंगे, तब उनके माता पिता को भी उनके साथ भेजा जाएगा।
भारत ए बनाम श्रीलंका ए मैच के बाद हुई थी वैभव और श्रीलंकाई प्लेयर्स के बीच कहासुनी
श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के मैच में भारत ए और श्रीलंका ए की टीमें आमने थी। 50 ओवर का मैच खत्म हुआ तो ये टाई रहा। इसके बाद सुपर ओवर हुआ और इसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद जो कुछ हुआ, उसे ठीक नहीं कहा जा सकता। श्रीलंकाई खिलाड़ी लगातार वैभव पर कमेंट कर रहे थे। जब वैभव ने भी पीछे मुड़कर जवाब दिया तो बात धक्कामुक्की तक पहुंच गई। हालांकि प्लेयर्स और अंपायर न आकर मामला शांत कराया।
बीसीसीआई की ओर से नहीं लिया जाएगा कोई भी एक्शन
इस बीच वैभव पर एक्शन की बात सामने आ रही थी। इसको लेकर अभी तक किसी भी सजा का ऐलान नहीं किया गया है। अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि ये ट्राई सीरीज श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आता है। इससे बीसीसीआई और आईसीसी का कोई मतलब ही नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने वैभव पर किसी भी तरह के एक्शन की बात से इन्कार कर दिया। सैकिया ने साफ कहा कि बहुत सारी बातें चल रही हैं कि बीसीसीआई कोई एक्शन लेने के बारे में सोच रहा है, लेकिन बीसीसीआई कोई अथॉरिटी नहीं है। इस मामले में मैच रेफरी और अंपायर की असल फैसला करते हैं, इसलिए वे भी इस पर फैसला लेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि जो कुछ मैदान पर हुआ, वो खेल का हिस्सा था। बीसीसीआई का इसमें कोई रोल नहीं है।
आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर वैभव के माता पिता उनके साथ जाएंगे
बीसीसीआई सचिव ने ये भी कहा कि वैभव आयरलैंड और इंग्लैंड टूर के लिए भारत की टी20 टीम में चुने गए हैं। इस टूर पर उनके माता पिता भी उनके साथ जाएंगे। सैकिया ने कहा कि वैभव अभी केवल 15 साल के हैं। बाकी खिलाड़ी उम्र में उनसे काफी बड़े हैं। इसलिए वे किसी भी तरह की असहज स्थिति में ना आएं, इसलिए ये निर्णय लिया गया है। इस पूरे टूर का खर्च बीसीसीआई की ओर से उठाया जाएगा।
ट्राई सीरीज में अब तक नहीं चला है वैभव का बल्ला
वैभव अभी ट्राई सीरीज खेल रहे हैं। हालांकि अभी तक उनका बल्ला उस तरह से नहीं चला है, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं। अब तक खेले गए चार वनडे मैचों में वे केवल 117 रन ही बना सके हैं। उन्होंने 153.94 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। अब उन्हें इसी टूर्नामेंट के फाइनल में खेलने का एक और मौका मिलेगा, देखना होगा कि उसमें वे कैसा खेल दिखाते हैं।




