Saturday, November 14, 2026
spot_img

Latest Posts

विराट कोहली के पास आखिरी वनडे मैच में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का मौका, बनाने होंगे सिर्फ 58 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को आखिरी वनडे मुकाबला 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के मैदान पर खेलना है, जिसमें टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड में उनके खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे में रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका रहने वाला है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज 3-1 के अंतर से अपने नाम करने पर रहने वाली है। मेजबान कीवी टीम ने चौथे मुकाबले में जोरदार तरीके से सीरीज में वापसी करने के साथ उसे 244 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया था। ऐसे में भारतीय टीम के लिए पांचवां मैच बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है जिसमें उनके सामने एकबार फिर से मैट हेनरी की तेज गेंदबाजी का सामना करना सबसे बड़ी चुनौती रहने वाली है। ऐसे में सभी की नजरें विराट कोहली के प्रदर्शन पर भी रहेंगी जिनका पिछले दो मैचों में बल्ला खामोश ही दिखा है। कोहली के पास आखिरी वनडे में एक बड़ा कारनामा करने का भी शानदार मौका रहने वाला है, जिसमें वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं।
सचिन को पीछे छोड़ने के लिए कोहली को बनाने होंगे सिर्फ 58 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घर पर वनडे में बतौर भारतीय खिलाड़ी अभी सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है जिन्होंने वहां पर कीवी टीम के खिलाफ कुल 18 वनडे मैचों में खेलते हुए 38.35 के औसत से 652 रन बनाए थे। वहीं इसके बाद वीरेंद्र सहवाग का नाम है जिन्होंने कुल 598 रन बनाए थे और इसके बाद विराट कोहली का नाम है जो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घर पर अब तक 15 वनडे मैचों की 14 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 42.50 के औसत से 595 रन बनाए हैं। ऐसे में कोहली को नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा करने के लिए वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 58 रन और बनाने होंगे, हालांकि पिछले दो मैचों में कोहली के प्रदर्शन को देखते हुए उनके लिए यह काम बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है।

अभी तक फिफ्टी-फिफ्टी रहा है टीम इंडिया का माउंट माउंगानुई में रिकॉर्ड
टीम इंडिया को वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला माउंट माउंगानुई के स्टेडियम में खेलना है, जहां पर अभी तक उनका रिकॉर्ड 50-50 का देखने को मिला है। भारतीय टीम ने इस स्टेडियम में खेले कुल 4 वनडे मैचों में से शुरुआती दो मैच में जहां जीत हासिल की थी तो वहीं अगले दो मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा। वहीं न्यूजीलैंड की टीम का इस स्टेडियम में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने यहां पर कुल 13 मुकाबले खेले जिसमें से 8 मैचों को वह जीतने में कामयाब रही तो वहीं 5 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.