Thursday, August 20, 2026
spot_img

Latest Posts

दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका! 1287 नए फ्लैट नागरिक आवास योजना में शामिल, 28 अगस्त से शुरू होगी बुकिंग

DDA ने नागरिक आवास योजना-2026 में 1,287 नए फ्लैट शामिल किए हैं। ये फ्लैट नरेला में स्थित हैं और इन पर 25 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। खास बात यह है कि इन फ्लैटों की बुकिंग 28 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने नागरिक आवास योजना-2026 के तहत 1,287 नए फ्लैट बिक्री के लिए शामिल किए हैं। खास बात यह है कि इन फ्लैटों पर पहले की तरह 25 फीसदी की छूट भी मिलेगी। इच्छुक खरीदार 28 अगस्त 2026 यानी रक्षाबंधन के दिन दोपहर 12 बजे से इन फ्लैटों की बुकिंग कर सकेंगे।
790 M​​IG और 497 HIG फ्लैट शामिल
DDA की नई पेशकश में कुल 1,287 फ्लैट हैं। इनमें 790 एमआईजी और 497 एचआईजी फ्लैट शामिल हैं। ये सभी फ्लैट नरेला के पॉकेट-3 और पॉकेट-4, सेक्टर A1 से A4 में स्थित हैं। इन फ्लैटों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। यानी जो खरीदार पहले बुकिंग पूरी करेगा, उसे उपलब्धता के अनुसार फ्लैट मिलने का मौका मिलेगा।

73 लाख रुपये से शुरू होगी कीमत
25 फीसदी छूट के बाद पॉकेट-3 के 386 एमआईजी फ्लैटों की कीमत करीब 73.02 लाख से 81.12 लाख रुपये के बीच होगी। इसी पॉकेट में 230 एचआईजी फ्लैट हैं, जिनकी कीमत छूट के बाद 100.96 लाख से 116.39 लाख रुपये तक है। वहीं, पॉकेट-4 में 404 एमआईजी फ्लैटों की कीमत छूट के बाद 73.71 लाख से 81.96 लाख रुपये के बीच रखी गई है। यहां मौजूद 267 एचआईजी फ्लैटों की कीमत 96.86 लाख से 112.16 लाख रुपये तक होगी।

मेट्रो और RRTS कनेक्टिविटी का भी फायदा
इन फ्लैटों की लोकेशन भी खरीदारों के लिए आकर्षक बताई गई है। प्रस्तावित रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर का सेक्टर A-4 नरेला स्टेशन नरेला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से करीब 1 किलोमीटर दूर होगा। वहीं प्रस्तावित RRTS स्टेशन करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके अलावा UER-I करीब 100 मीटर, GT करनाल रोड करीब 500 मीटर और UER-II करीब 5.6 किलोमीटर दूर है। नरेला में आने वाले एजुकेशन हब और स्पोर्ट्स सुविधाएं भी इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी और उपयोगिता बढ़ा सकती हैं।

28 अगस्त दोपहर 12 बजे से बुकिंग
इन फ्लैटों की बुकिंग शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इच्छुक आवेदक DDA के आवास पोर्टल के जरिए योजना में पंजीकरण कर सकते हैं। जो लोग DDA की पहले से चल रही किसी अन्य पहले आओ, पहले पाओ हाउसिंग स्कीम में पंजीकृत हैं, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.