Thursday, August 20, 2026
spot_img

Latest Posts

सजायाफ्ता कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, सिख-विरोधी दंगों के मामले में तिहाड़ में थे बंद

1984 के सिख-विरोधी दंगों के मामले में दोषी ठहराए गए कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। सज्जन कुमार तिहाड़ जेल में बंद थे और सजा काट रहे थे।
1984 के सिख-विरोधी दंगों के मामले में दोषी ठहराए गए कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, सज्जन कुमार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। वह 1984 के सिख विरोधी दंगों के दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। सज्जन कुमार को सिख विरोधी दंगों से जुड़े दो मामलों में सजा सुनाई गई थी और एक मामले में उन्हें बरी कर दिया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने जनवरी 2026 में उन्हें बरी कर दिया था। तब अदालत ने यह फैसला सबूतों की कमी का हवाला देते हुए सुनाया था।
किस मामले में सजा काट रहे थे सज्जन कुमार
दिल्ली कैंट की पालम कॉलोनी में 5 सिखों की हत्या के बाद गुरुद्वारा जला दिया गया था और इसी केस में सज्जन कुमार को दोषी पाया गया था। सज्जन कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिसंबर 2018 में लोअर कोर्ट के फैसले को पलट दिया था और आपराधिक साजिश और हत्याओं का दोषी करार दिया था और17 दिसंबर, 2018 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद सितंबर, 2023 को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सुल्तानपुरी में दो सिखों की हत्या मामले में उन्हें बरी कर दिया। दंगे में CBI की एक अहम गवाह चाम कौर ने आरोप लगाया था कि सज्जन भीड़ को भड़का रहे थे और इसी वजह से ये हत्या हुई थी।

बता दें कि एक नवंबर, 1984 को सरस्वती विहार में सरदार जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या हुई थी। तब भीड़ ने दोनों पर लोहे की सरियों और लाठियों से हमला किया था। इसके बाद दोनों सिखों को जिंदा जला दिया गया था। 12 फरवरी, 2025 को सज्जन कुमार इस मामले में दोषी ठहराए गए थे और 25 फरवरी को उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.