Monday, October 19, 2026
spot_img

Latest Posts

शेयर बाजार में फिर दबाव, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा; पर रिलायंस और L&T बैंक समेत इन शेयरों में तेजी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 304 अंक से ज्यादा टूटकर 74,425 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी भी 92 अंक फिसलकर 23,054 पर कारोबार करता दिखा।
हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर सुस्ती और दबाव देखने को मिला। बिकवाली के चलते दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले। बीएसई सेंसेक्स में 300 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी भी 23,100 का स्तर बनाए रखने में नाकाम रहा और 23,050 के करीब आ गया। बाजार पर चौतरफा मुनाफावसूली का असर दिखा, हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, एलएंडटी और टीसीएस जैसे हैवीवेट शेयरों ने बाजार को और भारी गिरावट से बचाने में अहम भूमिका निभाई।
सेंसेक्स-निफ्टी का क्या रहा हाल?
कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स 304.13 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,425.14 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 91.70 अंक या 0.40 प्रतिशत टूटकर 23,054.45 के स्तर पर आ गया। बाजार का ओवरऑल रुझान सुस्त रहा। कुल 1,168 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 1,394 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 225 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुले।

PSU बैंक और फार्मा में रही चमक
बाजार में सुस्ती के बावजूद कुछ सेक्टर्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा 2.13% की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी फार्मा (+0.83%), निफ्टी इंफ्रा (+0.61%), निफ्टी रियल्टी (+0.54%), निफ्टी पीएसई (+0.36%) और निफ्टी एनर्जी (+0.25%) भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। दूसरी ओर, निफ्टी आईटी (-0.44%), निफ्टी बैंक (-0.27%), निफ्टी एफएमसीजी (-0.19%) और निफ्टी फिन सर्विस (-0.47%) में बिकवाली का असर दिख रहा है।

कौन से शेयर चढ़े और किनमें हुई बिकवाली?
टॉप गेनर स्टॉक्स: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBIN) +1.18% की मजबूती के साथ टॉप गेनर्स में रहा। इसके साथ ही अदानी पोर्ट्स (+0.69%), अल्ट्राटेक सीमेंट (+0.44%), एलएंडटी (L&T), रिलायंस इंडस्ट्रीज (+0.06%), भारती एयरटेल (+0.13%), एचसीएल टेक (+0.15%) और टीसीएस (+0.01%) के शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं।
टॉप लूजर स्टॉक्स: एक्सिस बैंक (-4.67%), एचडीएफसी बैंक (-2.07%) और इंफोसिस (-1.99%) में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, श्रीराम फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा स्टील (-0.91%), बजाज फिनसर्व (-1.42%) और ट्रेंट (-1.27%) में भी बिकवाली का दबाव रहा।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.