Saturday, October 17, 2026
spot_img

Latest Posts

कप्तान मंधाना जीत के बाद भी नहीं थी खुश, कहा – हमने उस तरह से नहीं खेला जैसा हम एक टीम के तौर पर खेलना चाहते थे

भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने अपनी इस नई जिम्मेदारी का आगादज जीत के साथ किया है, जिसमें जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को टीम 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। हालांकि इस जीत के बावजूद मंधाना अधिक खुश नहीं थी।
भारतीय महिला टीम घर पर जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया की नियमित कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद स्मृति मंधाना ने इस जिम्मेदारी का आगाज इसी मुकाबले के साथ किया और भारतीय टीम मैच को 4 विकेट से अपने नाम करने में भी कामयाब रही। इस मैच में टीम इंडिया को 115 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसका पीछा करते हुए शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें 19 के स्कोर तक 4 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद दीप्ति शर्मा और निकी प्रसाद के बीच में पांचवें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी ने मुकाबले में टीम इंडिया की जीत को पक्का कर दिया। वहीं मैच खत्म होने के बाद कप्तान मंधाना ने दोनों खिलाड़ियों की तारीफ तो की लेकिन वह जीत के बावजूद अधिक खुश नहीं थी।
एक टीम के रूप में हम वैसा प्रदर्शन नहीं कर सके जिसकी उम्मीद थी
स्मृति मंधाना ने जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ पहले टी20 मैच में जीत के बाद ब्रॉडकास्टर के साथ बातचीत करते हुए दिए अपने बयान में मुकाबले को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि अगर प्रोसेस को लेकर बात की जाए तो हमने शायद उस तरह से नहीं खेला जैसा हम एक टीम के तौर पर खेलना चाहते थे, लेकिन फिर भी जीत तो जीत होती है। कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा। इसमें नंदिनी शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी की, निकी प्रसाद ने अपने डेब्यू मैच में सभी को प्रभावित किया और दीप्ति शर्मा वह तो लंबे समय से ऐसा करती आ रही हैं और वह इस खेल की एक असली लेजेंड खिलाड़ी हैं। एक टीम के तौर पर हमारे पास सीखने के लिए बहुत कुछ है और कई ऐसी चीजें हैं जिन पर हमें काम करने की जरूरत है।

जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे नतीजे दिखने लगेंगे
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के बाद स्मृति मंधाना ने ड्रेसिंग रूप में चर्चा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मैंने ड्रेसिंग रूम में उन बातों पर पहले ही चर्चा कर ली है, जिसपर मुझे करनी थी। हम जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे, सभी को समय के साथ इसके नतीजे जरूर दिखने लगेंगे। मैं अभी उन खास बातों का खुलासा नहीं करना चाहती, लेकिन हमने निश्चित रूप से उन पर बातचीत की है। अच्छी बात यह रही कि आज मैदान पर हमारा जोश काफी अच्छा था, खासकर निकी ने जिस तरह से पूरी जान लगाकर फील्डिंग की वह हमारे लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट रहा। बता दें कि अब दोनों टीमों के बीच में सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 18 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.