Thursday, October 29, 2026
spot_img

Latest Posts

छत्तीसगढ़-ओडिशा-झारखंड तक पहुंचा चक्रवाती तूफान, यूपी-बिहार से लेकर हरियाणा तक असर; 7 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का असर देखा जा रहा है। इसकी वजह से बिहार-झारखंड से लेकर यूपी और हरियाणा तक बारिश हो रही है।
नई दिल्लीः साइक्लोन ‘अर्नब’ का असर देश के कई राज्यों में दिखने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार, 29 अक्टूबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ उन इलाकों में शामिल हैं, जहां तेज बारिश होने की संभावना है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है, जबकि दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के लिए आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
यह पूर्वानुमान ऐसे समय में आया है जब चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ बुधवार को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में यह तूफान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा। अगले छह घंटों में यह कमजोर होकर एक ‘चक्रवाती तूफान’ में बदल जाएगा, और उसके बाद के छह घंटों में यह ‘डीप डिप्रेशन’ (गहरे दबाव के क्षेत्र) में तब्दील हो जाएगा।

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बिहार के कुछ हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि झारखंड के लिए भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा के भीतरी इलाकों, पूर्वी विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। IMD ने पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है, जहां बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।
इन राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि दिल्ली, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होगी और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कुछ जगहों पर हवा की स्पीड 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 29 से 31 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी यूपी, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर हवा की स्पीड 60-70 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.