Friday, August 7, 2026
spot_img

Latest Posts

रुबीना दिलैक को ले जाया गया अस्पताल, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हाई-रिस्क हेलीकॉप्टर और वॉटर स्टंट में बिगड़ी हालत

रुबीना दिलैक की एक तस्वीर सामने आई है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। रुबीना ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में एक मुश्किल स्टंट के दौरान बेहोश हो गईं। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल रवाना किया गया।
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक एक बार फिर स्टंट बेस्ड रियेलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन यानी सीजन 15 में अपना फियरलेस अवतार दिखाती नजर आएंगी। एक्ट्रेस इससे पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं। उनके साथ शो में ऋत्विक धनजानी, गौरव खन्ना, जैस्मिन भसीन, अविका गौर, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा, फरहाना भट्ट सहित और भी कई सेलेब्स नजर आएंगे। इस बीच रुबीना की एक तस्वीर सामने आई है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में एक चैलेंज का सामना करते समय रुबीना दिलैक की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा।

रुबीना दिलैक को ले जाया गया अस्पताल
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने रुबीना दिलैक की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रुबीना एंबुलेंस में नजर आ रही हैं। हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का प्रोमो भी शेयर किया गया था, जिसमें वह एक नेट में फंसी हेलीकॉप्टर से लटकी हुई दिखाई दी थीं। अब विरल भयानी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टास्क के दौरान रुबीना बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।
बेहोश हालत में दिखीं रुबीना
फोटो में रुबीना को बेहोश हालत में लेटे देखा जा सकता है, जिसके बाद उन्हें मेडिकल मदद दी गई। वहीं प्रोमो की बात करें तो प्रोमो में जहां रुबीना बेहोश हो गईं तो वहीं होस्ट रोहित शेट्टी लगातार उनका नाम पुकारते दिखे। बेहोश होने के बाद रुबीना पानी में गिर गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की बात करें तो इस साल ‘फियर फंदा’ नहीं होगा, बल्कि जब भी कोई कंटेस्टेंट हारेगा, उसे अपने निजी डर का सामना करना पड़ेगा।

गौरव खन्ना को भी लगी चोट
इससे पहले ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ और ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया था। इस वीडियो में गौरव खन्ना अपनी पीठ दिखाते नजर आए, जिसमें उनकी पीठ पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ गौरव ने बताया कि इसे दिखाते हुए भी उन्हें भयानक दर्द महसूस हो रहा है। यही नहीं, उन्होंने इसे अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक अनुभवों में से एक बताया था।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.