Saturday, September 19, 2026
spot_img

Latest Posts

आज 20वां रोजगार मेला, 51 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी, PM मोदी बांटेंगे नियुक्ति पत्र

20वें रोजगार मेले में आज पीएम मोदी 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, रोजगार मेले से अब तक 12 लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरियां मिल चुकी हैं।
नई दिल्ली: पीएम मोदी आज 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। देशभर में 45 जगहों पर आयोजित रोजगार मेले के तहत, वह दोपहर साढ़े 12 बजे युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। बता दें कि अब तक के रोजगार मेलों में कुल मिलाकर 12 लाख 75 हजार युवाओं को अलग-अलग विभागों और सरकारी संगठनों के नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे।

PM मोदी द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित युवाओं को ये नियुक्ति पत्र मिलेगा। ये कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा और देश के 45 स्थानों पर आयोजित 20वें रोजगार मेले में चयनित युवाओं को पीएम मोदी वर्चुअली संबोधित भी करेंगे।

युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने की दिशा में काम कर रही सरकार
मोदी सरकार का जोर इस बात पर है युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके। ऐसे में रोजगार मेला एक बड़ा प्लेटफॉर्म है, जहां युवाओं को रोजगार मिलता है और उनके सपने पूरे होते हैं। सरकार इस बात पर फोकस कर रही है कि युवाओं के लिए रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर पैदा हों और देश के विकास में रोजगार पाकर युवा अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

युवाओं को किन विभागों में मिली है नौकरियां?
जिन युवाओं को आज नियुक्ति पत्र मिलेंगे, उन्हें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवाएं विभाग और रक्षा मंत्रालय समेत अन्य विभागों में नौकरियां मिली हैं।

सरकार का प्रयास है कि आगे भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन कर युवाओं को मोटिवेट किया जाए और रोजगार पाने की दिशा में युवाओं को भरपूर मौका मिले।

पहले भी आयोजित हो चुके हैं रोजगार मेले
देश में पहले भी रोजगार मेले आयोजित हो चुके हैं। 23 मई को भी 19वां रोजगार मेला आयोजित किया गया था, इस दौरान भी 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले थे।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि भारत के युवा ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ रही यात्रा को गति देने में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में ‘रोजगार मेला’ युवाओं को नए अवसर प्रदान कर सशक्त बनाने के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने ये भी कहा था कि भारत भी दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ पार्टनरशिप कर रहा है। इसका उद्देश्य यही है कि भारत के युवाओं को अवसर मिले, रोजगार मिले और उनका सामर्थ्य खिल उठे।

इससे पहले उत्तराखंड में अग्निवीर रोजगार सेल का गठन हुआ था और CM धामी बोले थे कि सैन्य धाम हमारी समृद्ध विरासत का प्रतीक बनेगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.