Monday, September 28, 2026
spot_img

Latest Posts

16 साल के क्रिकेट करियर में अब जाकर खेली सबसे बड़ी पारी, 37 साल के खिलाड़ी ने किया कमाल

डेविड मिलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। उन्होंने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।
साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर का वनडे ​क्रिकेट करियर करीब 16 साल का हो गया है, लेकिन अब जाकर उन्होंने अपने जीवन की सबसे बड़ी पारी खेलने में कामयाबी हासिल की है। डेविड मिलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार सेंचुरी लगा दी। इसी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज भी जीत ली है।
मिलर ने केवल 93 बॉल पर ठोक दिए 142 रन
डेविड मिलर ने साल 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। तब से लेकर अब तक वे लगातार खेल रहे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने 93 बॉल पर 142 रनों की धमाकेदार पारी खेली। ये उनके वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। इससे पहले उन्होंने साल 2018 में 108 बॉल पर 139 रनों की पारी खेली, जिसे अब वे पार कर गए हैं। साल 2019 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ भी नाबाद 138 रन बनाए थे।

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया
साउथ अफ्रीका के लिए खेलते हुए मिलर ने इस मैच में 12 चौके और 9 छक्के लगाए। यही वजह रही कि टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 365 रन बना दिए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 49.5 ओवर में केवल 333 रन ही बन सकी और मैच 32 रन से हार गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने 84 रन बनाए। सीरीज का पहला मैच भी ऑस्ट्रेलियाई टीम हार गई थी, इस तरह से तीन मैचों की सीरीज पर साउथ अफ्रीका ने कब्जा कर लिया है।

अब तक ऐसा रहा है डेविड मिलर का करियर
अब तक डेविड मिलर 180 वनडे मैच खेलकर 4762 रन बनाए हैं। इसमें आठ शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। यहां उनका स्ट्राइक रेट 104.31 का है। अब तक 140 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर मिलर ने 2804 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम दो शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि वे टेस्ट नहीं खेल पाए। मिलर अब 37 से अधिक साल के हो गए हैं। उनका करियर अब ज्यादा नहीं बचा है, लेकिन ढलती उम्र में भी मिलर जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। मिलर के इस शानदार शतक ने उनका करियर कुछ और दिन के लिए बढ़ा दिया है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.