Saturday, September 12, 2026
spot_img

Latest Posts

टीम इंडिया के खिलाड़ी अपना 80s का लुक देख हुए हैरान, वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल; देखें VIDEO

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी दिल्ली पहुंच चुके हैं, जिसमें बीसीसीआई की तरफ से खिलाड़ियों का वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें वायरल सोशल मीडिया ट्रेंड 80s लुक में खिलाड़ी अपनी फोटो देख हैरान रह गए।
भारतीय क्रिकेट टीम को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसके तीनों ही मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। बीसीसीआई की तरफ से इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड पहले ही घोषित किया जा चुका है, जिसमें श्रेयस अय्यर जहां कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे तो वहीं जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट होने के बाद स्क्वाड में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में सभी की नजरें भारतीय टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहने वाली हैं। वहीं इसी बीच बीसीसीआई की तरफ से सीरीज का आगाज होने से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है, जिसमें वायरल ट्रेंड 80s में अपनी फोटो देखकर भारतीय खिलाड़ी खुद हैरान रह गए।

वैभव सूर्यवंशी 80s लुक में अपनी फोटो देख हुए हैरान
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरू होने से एक दिन पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने फोटो सेशन में हिस्सा लिया जिसमें वहां पर उनके सोशल मीडिया पर चल रहे वायरल ट्रेंड 80s लुक वाली फोटो भी एक टेबल पर रखी हुईं थी। इसी में जब उस टेबल पर टीम इंडिया के युवा 15 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पहुंचे तो वह 80s लुक में अपनी फोटो देख पूरी तरह से हैरान रह गए, जिसमें वैभव अपनी फोटो देखकर कहते हैं कि ज्यादा स्मार्ट बना दिया मुझे। वहीं इसके अलावा अक्षर पटेल ने भी जब वैभव सूर्यवंशी की 80s लुक वाली फोटो देखी तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि अभी ये बच्चा लग रहा है जबकि फोटो में बड़ा नजर आ रहा है। वहीं हर्षित राणा की जगह स्क्वाड में शामिल किए गए यश ठाकुर ने भी 80s लुक वाली फोटो को देखने के बाद कहा कि सभी खिलाड़ी पहचान में आ रहे हैं, सिर्फ वैभव सूर्यवंशी को छोड़कर।

अफगानिस्तान के खिलाफ अहम रहेगी वैभव के लिए सीरीज
15 साल की उम्र में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी को अभी तक 2 सीरीज में खेलने का मौका मिला है, जिसमें दोनों ही उन्होंने विदेशी सरजमीं पर खेली हैं। अब पहली बार वैभव घरेलू मैदान पर इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए दिखने वाले हैं, ऐसे में उनके लिए यह सीरीज काफी अहम रहेगी, जिसमें ओपनिंग में अभिषेक शर्मा के साथ उनका ओपनिंग करना तय माना जा रहा है। टीम इंडिया के लिए आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए यह टी20 सीरीज काफी अहम रहेगी जिसमें खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.