Monday, September 14, 2026
spot_img

Latest Posts

अभिषेक शर्मा ने कर ली रोहित शर्मा की बराबरी, पहले ओवर में एक छक्का और बन जाएगा रिकॉर्ड

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका अदा की।
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त खेल दिखाया है। पारी की शुरुआत में ही अभिषेक ने जिस तरह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, उससे जल्द ही मैच एक तरफा हो गया था। उन्होंने पहले ओवर में ही फजलहक फारुखी को छक्का लगाया, इसके साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। अब जैसे ही वे पहले ओवर में एक और सिक्स लगाएंगे उनसे आगे निकल जाएंगे।

टी20 इंटरनेशनल मैच की पारी के पहले ओवर में अभिषेक ने पूरे किए 12 सिक्स
टीम इंडिया के टी20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी तक रोहित शर्मा के नाम था, लेकिन अब अभिषेक उनके बराबर आ गए हैं। रोहित शर्मा ने जहां एक ओर पहले ओवर में 401 बॉल खेलकर 12 छक्के लगाए थे, वहीं अभिषेक शर्मा ने केवल 152 बॉल पर ही 12 छक्के लगाकर पूर्व कप्तान की बराबरी करने में कामयाबी हासिल कर ली है। यही दो भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने पारी के पहले ओवर में 10 से अधिक सिक्स लगाए हैं। ईशान किशन 8 छक्के लगाकर तीसरे और संजू सैमसन सात छक्के लगाकर चौथे नंबर पर हैं।

अभिषेक ने खेली 32 बॉल पर 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी
मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में केवल 156 रन ही बनाए थे। अभिषेक शर्मा के जोड़ीदार संजू सैमसन तो केवल दस रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्हें ईशान किशन का अच्छा साथ मिला। अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान केवल 32 बॉल पर 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने सात चौके और सात छक्के ठोके। उनका स्ट्राइक रेट 256.25 का रहा। उन्होंने अकेले ही अफगानिस्तान के छक्के छुड़ा दिए।

शर्मा की बल्लेबाजी से एकतरफा हो गया मैच
तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन ने भी 33 बॉल पर 42 रन बनाए। केवल 158 रन बनाने के लिए उतरी टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा का विकेट जब खोया, तब तक टीम 139 रन बना चुकी थी, यानी जीत करीब करीब तय हो चुकी थी। बाद में ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा ने जरूरी रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचा ही दिया। अब देखना होगा कि इसी सीरीज के मैच में पारी की पहले ओवर में एक और छक्का लगाकर अभिषेक शर्मा रोहित से आगे निकलते हैं या फिर कुछ और दिन का इंतजार करना पड़ता है।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.