Friday, October 23, 2026
spot_img

Latest Posts

प्रभास के जन्मदिन पर हुई सरप्राइज की बारिश, ‘कल्कि’ के सीक्वल से लेकर ‘फौजी’ तक पर आया अपडेट, फैंस की खुशी का नहीं ठिकाना

आज, 23 अक्टूबर को पैन इंडिया स्टार प्रभास अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनके फैंस को उनकी फिल्मों के मेकर्स की ओर से बैक टू बैक सरप्राइज मिल रहे हैं, जिसने अभिनेता के फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है।
साउथ सुपरस्टार प्रभास की अब साउथ में ही नहीं, हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी जबरदस्त क्रेज है। ‘बाहुबली’ की सफलता के बाद प्रभास ने पैन इंडिया स्टार के तौर पर अपनी पहचान बनाई और अब उनकी फिल्मों का इंतजार हर किसी को रहता है। ‘फौजी’ से लेकर ‘स्पिरिट’ तक, आने वाले समय में प्रभास की बैक टू बैक कई फिल्में आने वाली हैं, जिसे लेकर उनके फैंस उत्साहित हैं। इस बीच आज, सुपरस्टार के जन्मदिन पर उनके फैंस को जबरदस्त सरप्राइज मिल रहे हैं। एक तरफ ‘फौजी’ के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है तो वहीं ‘कल्कि’ के निर्माताओं ने भी सीक्वल के शूटिंग की बीटीएस झलक साझा करते हुए फैंस का दिन बना दिया है।
फौजी’ का नया पोस्टर जारी
आज, 23 अक्टूबर को ‘फौजी’ के निर्माताओं ने फैंस को खास तोहफा दिया है। मेकर्स ने फिल्म से नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें आग की लपटों के बीच एक सुनहरा सिक्का नजर आ रहा है। इस सिक्के पर सैनिक की तस्वीर बनी है और ये सैनिक कोई और नहीं प्रभास हैं। पोस्टर पर ‘ए बटालियन हू फाइट्स अलोन’ और ‘मोस्ट वॉन्टेड सिंस 1939’ लिखा है। इसी के साथ एक फाइल नंबर 025 का भी जिक्र है, जिसके राज से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया गया है। मेकर्स ने पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘फाइल नंबर 025 से जुड़ा सवाल- वो कौन है? का जवाब आज एक वोडियो के जरिए दिया जाएगा।’ इसी के साथ मेकर्स ने प्रभास को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं।
कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल का बीटीएस वीडियो
एक तरफ जहां ‘फौजी’ का नया पोस्टर जारी किया गया है तो वहीं ‘कल्कि’ की टीम ने एक्टर के बर्थडे पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा – ‘भारतीय सिनेमा के सुपरहीरो, हर जनरेशन के चहेते और रिबेल स्टार प्रभास को जन्मदिन की बधाई। हम आपके साथ एक और शानदार सिनेमाई सफर के लिए उत्साहित हैं।’ 32 सेकेंड के इस बीटीएस वीडियो में क्रू को ब्लू स्क्रीन सेट तैयार करते देखा जा सकता है। स्क्रीन पर ‘भैरव की वापसी’ लिखा आता है और इसी बीच प्रभास सेट पर कदम रखते हैं और जैसे ही अश्विन एक्शन बोलते हैं, प्रभास अपने वाहन बुज्जी पर बैठ जाते हैं।
स्पिरिट’ से भी जारी हुआ था नया पोस्टर
इससे पहले संदीप रेड्डी वांगा ने ‘स्पिरिट’ से प्रभास का पोस्टर शेयर किया था और इसी के साथ नई रिलीज डेट अनाउंस की। 18 अक्टूबर को संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास स्टारर ‘स्पिरिट’ का पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के लिए एक नई रिलीज डेट की घोषणा की। नए पोस्टर में प्रभास सिर पर कैप और सनग्लासेस पहने प्रभास नजर आ रहे हैं। इसी के साथ वांगा ने बताया कि अब ‘स्पिरिट’ 29 अक्टूबर 2027, यानी फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दौरान रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण पार्ट 2’ भी रिलीज होने वाली है। इससे पहले यह फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज होने वाली थी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.