जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। उन्हें नेट बॉलर के रूप में चंडीगढ़ में चल रहे भारतीय कैंप में शामिल किया गया है। मैच 6 जून से मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा।
29 साल के नबी 19 मई को जारी टेस्ट और वनडे टीम में नहीं चुने गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें भारतीय टीम के माहौल में घुलने-मिलने के लिए बुलाया है। कुछ दिन पहले प्रिंस यादव को भी टीम से जोड़ा गया था।




