Wednesday, June 3, 2026
spot_img

Latest Posts

2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर’, H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के मंत्री मुलिन ने बताया कि एक लाख डॉलर शुल्क देने वाले आवेदनों का निपटारा लगभग 15 दिन में हो जाता है, जबकि सामान्य आवेदनों का निपटारा करने में करीब साढ़े सात महीने लगते हैं.

अमेरिकी में काम करने के लिए इस साल दो लाख से भी ज्यादा लोगों ने एच-1बी वीजा के लिए एक लाख डॉलर शुल्क दिया है. अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के मंत्री मार्कवायने मुलिन ने बताया कि दो लाख से अधिक लोगों ने एक लाख अमेरिकी डॉलर शुल्क देकर प्राथमिकता के आधार पर अपने आवेदन का निपटारा कराने का विकल्प चुना.

मार्कवायने मुलिन मंगलवार (2 जून, 2026) को सीनेट की विनियोग उपसमिति में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में डीएचएस को एच-1बी वीजा के लिए करीब 2.86 लाख आवेदन मिले हैं. उन्होंने उस वक्त यह जानकारी दी जब अमेरिकी सीनेटर सुसैन कॉलिंस ने ग्रामीण इलाकों में डॉक्टरों की कमी पर चिंता जताई. मुलिन ने कहा कि 2.86 आवेदकों में से दो लाख लोगों ने एक लाख डॉलर देकर प्राथमिकता के आधार पर आवेदन का विकल्प चुना है. उन्होंने बताया कि यह फीस देने वालों के आवेदनों का निपटारा ज्यादा तेजी से किया जाएगा.

मुलिन ने बताया कि एक लाख डॉलर शुल्क देने वाले आवेदनों का निपटारा लगभग 15 दिन में हो जाता है, जबकि सामान्य आवेदनों का निपटारा करने में करीब साढ़े सात महीने लगते हैं. अमेरिकी सीनेटर कॉलिंस ने उपसमिति को बताया कि मेन राज्य के उत्तरी हिस्से के ग्रामीण क्षेत्र प्रेस्क आइल के एक अस्पताल को विदेश से बेहद जरूरी सर्जन बुलाने के लिए यह शुल्क चुकाना पड़ा है.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.