Wednesday, September 9, 2026
spot_img

Latest Posts

ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में गंवाया दूसरा विकेट, वैभव सूर्यवंशी 8 रन बनाकर हुए आउट; यहां देखें लाइव स्कोर

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले के चौथे दिन के खेल के पहले सेशन में साउथ जोन की टीम अपनी पहली पारी में 336 रन बनाकर सिमट गई, जिसमें उनके कप्तान तिलक वर्मा के बल्ले से 99 रनों की पारी देखने को मिली।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय घरेलू सत्र का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीम के बीच में खेला जा रहा है। इस खिताबी मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर ईस्ट जोन की स्थिति काफी मजबूत थी, जिसमें उनके पहली पारी के 708 रनों के स्कोर के मुकाबले साउथ जोन की टीम ने अपनी पहली पारी में 242 रनों के स्कोर तक 6 विकेट गंवा दिए थे। वहीं चौथे दिन पहले सेशन के खेल खत्म होने पर साउथ जोन की टीम अपनी पहली पारी में 336 रन बनाकर सिमट गई, जिसमें उनके कप्तान तिलक वर्मा 99 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ईस्ट जोन को पहली पारी के आधार पर कुल 372 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई है तो वहीं उनकी तरफ से गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए तो वहीं मोहम्मद शमी, शिखर मोहन, मोहम्मद कुनैन कुरैशी ने 2-2 विकेट हासिल किए।
तीसरे दिन के खेल में दिखा ईस्ट जोन के गेंदबाजों का कमाल
दलीप ट्रॉफी फाइनल मुकाबले के पहले दो दिनों का खेल जहां ईस्ट जोन के बल्लेबाजों के नाम रहा तो वहीं तीसरे दिन के खेल में उनके गेंदबाजों का कमाल देखने को मिला। साउथ जोन की तरफ से खेल रहे हाल में श्रीलंका दौरे पर शानदार फॉर्म दिखाने वाले देवदत्त पडिक्कल ने अपनी पारी की शुरुआत तो काफी अच्छी की जिसमें वह अर्धशतक भी लगाने में कामयाब रहे लेकिन 62 के निजी स्कोर पर मुकेश कुमार ने उनको पवेलियन भेजने के साथ अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। वहीं इसके अलावा नारायण जगदीशन 32 रन और शेख रशीद 27 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा 56 जबकि उनके साथ चामा मिलिंद 2 रन बनाकर खेल रहे थे। साउथ जोन की टीम को अभी भी इस मैच में फॉलोऑन टालने के लिए 266 रन और बनाने जो काफी मुश्किल काम दिख रहा है।

ईस्ट जोन की तरफ से बल्ले से दिखा कप्तान ईशान किशन का कमाल
साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जिसको उनकी पूरी टीम ने मिलकर सही साबित किया। ईशान किशन भी फाइनल मैच में ऐतिहासिक 270 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे जिसके दम पर उनकी टीम 708 रनों के स्कोर तक पहुंच सकी, तो वहीं इसके अलावा कुमार कुशाग्र के बल्ले से भी शतकीय पारी देखने को मिली।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.