Friday, October 2, 2026
spot_img

Latest Posts

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार, गोल्ड मेडल के लिए कब और कितने बजे होगी भिड़ंत

एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मैच खेला जाएगा। भारत ने श्रीलंका और पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल कब और कितने बजे से खेला जाएगा, ये बात अभी से जान लीजिए।
भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबले के लिए तैयार हो जाइए। एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में जहां भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है, वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में एंट्री की है। अब भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए मैच खेला जाएगा। जो टीम जीतेगी, उसे सोना मिलेगा और हारने वाली टीम को चांदी से ही संतोष करना पड़ेगा। ये मैच कब होगा और कितने बजे से शुरू होगा, ये जान लीजिए, ताकि आपका मैच छूट ना जाए।
भारत और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल मैच जीतकर की है फाइनल में एंट्री
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला खेल जाएगा। गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने अपने अपने मैच जीत लिए। पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया, जो कि बारिश के कारण छोटा कर दिया गया। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच केवल 13 ओवर का ही मैच हो पाया। बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 13 ओवर में सात विकेट पर 111 रन बनाए थे। टीम के लिए तौहीद ह्दोय ने 25 बॉल पर 42 रन की एक अच्छी पारी खेली, बाकी कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। जवाब में पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में चार विकेट पर 112 रन बनाकर 6 विकेट से मैच अपने नाम कर फाइनल में जगह बना ली।

भारत ने श्रीलंका को सेमीफाइनल में 124 रनों से रौंदा
इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 169 रन बनाए थे। ईशान किशन ने 80 रनों की लाजवाब पारी खेली। जवाब में श्रीलंकाई टीम केवल 45 ही रन बना सकी और भारत ने 124 रन से मैच अपने नाम कर धमाकेदार अंदाज में फाइनल में एंट्री मारी है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथ में है, हालांकि उनका बल्ला नहीं चला।

भारत और पाकिस्तान के बीच 3 अक्टूबर को सुबह दस बजे से खेला जाएगा मुकाबला
अब भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मैच की बात की जाए तो ये अहम मुकाबला तीन अक्टूबर को खेला जाएगा। ये मैच शनिवार को है और भारतीय समय अनुसार सुबह दस बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े नौ बजे टॉस होगा। ठीक दस बजे पहली बार डाली दी जाएगी। यहां जीतने वाली टीम को गोल्ड मेडल मिलेगा और हारने वाली टीम रनरअप रहेगी और उसे सिल्वर मेडल दिया जाएगा। मुकाबला काफी कड़ाकेदार रहने की संभावना है

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.