Friday, October 2, 2026
spot_img

Latest Posts

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त नुकसान, ऑस्ट्रेलिया ने दिया करारा झटका

आईसीसी वनडे रैंकिंग में पाकिस्तानी टीम और नीचे चली गई है। ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को आखिरी वनडे में हराकर एक स्थान की छलांग मारने में कामयाबी हासिल की है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है। आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान की टीम और नीचे चली गई है। वैसे तो टीम अभी कोई वनडे नहीं खेल रही है, लेकिन इसके बाद भी उसे नुकसान हुआ है। इसका कारण है ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम, जिसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज का आखिरी मुकाबला जीत लिया है। इससे जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम आगे निकल गई है, वहीं पाकिस्तानी टीम को नुकसान होता हुआ नजर आ रहा है।
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का हो गया है समापन
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज समाप्त हो गई है। साउथ अफ्रीका ने पहले दो मैच जीतकर ही सीरीज पर कब्जा कर लिया था, इसके बाद तीसरे और आखिरी मैच की कोई खास अहमियत नहीं रह गई थी। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 45 रन से जीत लिया है। हालांकि बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाया और ऑस्ट्रेलिया को डकबर्थ लुइस मैथड के हिसाब से विजेता घोषित कर दिया गया। इस जीत से जहां ऑस्ट्रेलिया ने अपना सूपड़ा साफ होने से बचा लिया, वहीं आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी एक स्थान की छलांग मारी है।

ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी मैच जीतकर आईसीसी वनडे रैंकिंग में चौथे नंबर पर किया कब्जा
इस मुकाबले से पहले तक आईसीसी वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम 100 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर थी। वहीं पाकिस्तान की रेटिंग भी 100 की थी और वो चौथे नंबर पर नजर आ रही थी। इस मैच के बाद यानी अब की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग बढ़कर 102 हो गई और टीम अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तानी टीम 100 की रेटिंग के साथ एक स्थान नीचे यानी पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज तो खत्म हो गई है, लेकिन 9 अक्टूबर से दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होनूे जा रही है, जो कि बहुत अहम है। ये सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी।

पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली जाएगी ट्राई सीरीज
इस बीच पाकिस्तानी टीम की बात करें तो वो अक्टूबर में ही श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ एक ट्राई सीरीज खेलेगी, इसका आयोजन पाकिस्तान में ही होगा। तीन टीमें इसका हिस्सा होंगी, जिसका पहला मैच 18 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसमें अगर पाकिस्तानी टीम जीत दर्ज करती है तो उसके पास मौका होगा कि उसे फिर से चौथे नंबर पर आने का मौका मिले, लेकिन अगर टीम हारी तो फिर उसकी रेटिंग और कम होगी और टीम नीचे चली जाएगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.