Friday, October 2, 2026
spot_img

Latest Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC में नई याचिका दायर, की गई उनके 14 फैसलों की रद्द करने की मांग

SIR पर हुए विवाद के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक के बाद एक 3 याचिका दर्ज की गई हैं। नई याचिका में ज्ञानेश कुमार के पिछले 10 महीने के 14 आदेश रद्द करने की मांग की गई है।
SIR को लेकर मचे बवाल के बाद एक तरफ विपक्ष, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को घेरने की तैयारी कर रहा है और दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक के बाद एक तीसरी याचिका दायर हो गई है। नई याचिका में पिछले 10 महीनों में CEC ज्ञानेश कुमार की तरफ से जारी 14 आदेशों को चुनौती दी गई है। याचिका में 10 महीनों में CEC ज्ञानेश कुमार द्वारा जारी 14 आदेशों को रद्द करने की मांग की गई है। इसके साथ ही, याचिका में चुनाव आयोग की स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की शक्तियों के दायरे और सीमाओं पर निर्देश और स्पष्टीकरण की मांग भी है।
ज्ञानेश कुमार पर लगाया अनिवार्य प्रक्रिया का उल्लंघन का आरोप

जान लें कि ये याचिका प्रिया मिश्रा की ओर से दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट में दायर इस तीसरी याचिका में मांग की गई है कि सामूहिक निर्णय लेने की अनिवार्य प्रक्रिया का उल्लंघन करके जारी किए गए सभी फैसलों, आदेशों, नोटिफिकेशनों और कार्यकारी निर्देशों को रद्द किया जाए। साथ ही, चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए कि वह संविधान के अनुच्छेद 324 और आयोग के कामकाज से जुड़े कानूनी नियमों के अनुसार सख्ती से नए फैसले ले। इससे पहले दो याचिका वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी और सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार सिंह ने दायर की थीं।

इंडिया गठबंधन ने भी कर ली ज्ञानेश कुमार को घेरने की तैयारी

गौरतलब है कि नई दिल्ली में बीते गुरुवार को इंडिया अलायंस की बड़ी बैठक हुई थी। इसका प्रमुख मुद्दे SIR और CEC ज्ञानेश कुमार थे। इस बैठक में राहुल, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, उमर अब्दुल्ला, सुप्रिया सुले समेत 20 पार्टियों के नेता शामिल हुए। 3 घंटे तक चली इस बैठक में इंडिया ब्लॉक को मजबूत करने पर चर्चा की गई। अगले 40 दिनों का पॉलिटिकल रोड मैप भी तैयार किया गया। विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन का फैसला भी किया है। बैठक में सभी पार्टियों के नेताओं ने एक सुर में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। हालांकि, इस मीटिंग में अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं हुए।

मीटिंग से अखिलेश की गैरमौजूदगी को लेकर उठा सवाल

वहीं, इस बैठक के बाद NDA खेमा भी एक्टिव हो गया। इंडिया ब्लॉक की इस मीटिंग पर बीजेपी ने तीखा पलटवार किया। यूपी सरकार में सहयोगी ओपी राजभर ने राहुल गांधी से सवाल पूछा है कि राहुल गांधी, अपने दोस्त अखिलेश यादव से पूछिएगा कि वो ऐसा कौन सा काम कर रहे थे कि बैठक में आ ना सके। राज्यसभा का नामांकन 6 अक्टूबर तक होना है, कल ही नामांकन करने की कौन सी जल्दी थी। उधर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कांग्रेस राहुल गांधी को कितनी भी बार लॉन्च कर ले, इंडिया गठबंधन राहुल गांधी को नेता मानने के लिए तैयार नहीं है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.