Friday, October 2, 2026
spot_img

Latest Posts

PM मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को बताया हीरो, कैप्टन की पत्नी और माता-पिता से भी की बात

174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की जमकर तारीफ हो रही है। अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित के लिए ट्वीट किया है और उन्हें हीरो बताया है।
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी से फ्लाई दुबई के विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बच गयी। बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि विमान का को-पायलट प्लेन को क्रैश कराना चाह रहा था। उसने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हालांकि, घायल स्थिति में भी कैप्टन स्मित ने हमलावर लड़ाई की और कॉकपीट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद कुछ यात्रियों ने कॉकपीट में घुसकर को-पायलट को काबू में कर लिया। इस घटना के बाद पूरी दुनिया में कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ हो रही है। अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित के लिए ट्वीट किया है।
क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- “कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए ज़बरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया। उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है। हम उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं
PM ने स्मित की पत्नी और माता-पिता से की बात
प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी और माता-पिता से बात की है। प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित की उस बहादुरी भरे कार्य की तारीफ की, जिसकी वजह से विमान में सैकड़ों लोगों की जान बची। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय मिशन स्मित मच्छार को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।

नेतन्याहू और ट्रंप ने भी की तारीफ
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी फ्लाई-दुबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है। नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को वास्तविक हीरो बताया और उनकी बहादुरी को सलाम किया है। नेतन्याहू ने कहा कि चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट ने हवा में एक बड़े हादसे को टाल दिया। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप डानोल्ड ट्रंप ने भी इस घटना के बारे में बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और इसके बाद कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है। ट्रंप ने पायलट स्मित को हीरो करार दिया है।

कैप्टन स्मित मच्छार ने दिखाई बहादुरी
बताया जा रहा है कि विमान का को-पायलट प्लेन को क्रैश कराना चाहता था। उड़ान के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद विमान तेजी से नीचे गिरने लगा। लेकिन कैप्टन स्मित ने बहादुरी से उसका सामना करते हुए विमान के कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया जिसके बाद प्लेन को क्रैश होने से बचा लिया गया। गंभीर रूप से घायल कैप्टन स्मित का सऊदी अरब के एक अस्पताल में इलाज हो रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.