Saturday, November 7, 2026
spot_img

Latest Posts

गुरनूर बरार ने वेलिंग्टन में गेंद से बरपाया कहर, 6 गेंदों के अंदर फिलिप्स और लैथम को भेजा पवेलियन

वेलिंग्टन में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने एक ही ओवर में टॉम लैथम और इन फॉर्म बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेज दिया है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अभी तक इस मुकाबले में अपने कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिखाया है। खासकर भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में टॉम लैथम और ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेज दिया।
गुरनूर बरार ने टॉम लैथम को किया चलता
भारत की तरफ से पारी का 20वां ओवर गुरनूर बरार फेंक रहे थे। ये उनके स्पेल का पांचवां ओवर था। इस ओवर की दूसरी गेंद पर गुरनूर ने शॉर्ट पिच बॉल पर टॉम लैथम को पवेलियन भेजा। उन्होंने ये गेंद 141 किमी/घंटे की रफ्तार से फेंकी, जिस पर लैथम ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर हवा में चली गई और डीप स्क्वायर लेग पर खड़े नमन धीर ने आसान कैच पकड़ लिया। इस सीरीज में यह दूसरी बार है जब गुरनूर ने लैथम को आउट किया है।
ग्लेन फिलिप्स नहीं खोल पाए खाता
इसी ओवर की आखिरी गेंद पर गुरनूर ने इन फॉर्म बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने ये गेंद 141 किमी/घंटे की रफ्तार से फेंकी और ये भी शॉर्ट पिच गेंद थी, जिस पर फिलिप्स ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर हवा में चली गई। फाइन लेग की तरफ खड़े अंशुल कंबोज ने आगे डाइव लगाकर एक शानदार और आसान कैच पकड़ लिया। ग्लेन फिलिप्स 4 गेंदों में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

न्यूजीलैंड की धीमी बल्लेबाजी
इस मैच में कीवी टीम के बल्लेबाजों ने काफी धीमी बल्लेबाजी की है। इस मुकाबले में उन्होंने 18.3 ओवर में 50 रन पूरे किए। फरवरी 2013 में ऑकलैंड में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद से, घरेलू मैदान पर वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड टीम का यह सबसे धीमा अर्धशतक है। इंग्लैंड के खिलाफ उस मैच में कीवी टीम ने 18.4 ओवरों में 50 रन का आंकड़ा पार किया था। इस मैच में सिर्फ 53 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.