Tuesday, October 6, 2026
spot_img

Latest Posts

Black Sea में कमर्शियल जहाज पर हमला, बाल-बाल बचे 3 भारतीय क्रू मेंबर, 2 विदेशी नागरिकों की मौत

बीच समंदर एक बार फिर से कमर्शियल जहाज को निशाना बनाया गया। इस बार MV ROYAD MAMMADOV शिप पर हमला हुआ। ब्लैक सी में हुए इस हमले में 3 भारतीय क्रू मेंबर्स की जान बाल-बाल बच गई जबकि दो विदेशी क्रू मेंबर्स की मौत हो गई।
बुखारेस्ट: एक बार फिर समंदर में आवाजाही कर रहे जहाज को निशाना बनाया गया। ब्लैक सी में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में दो विदेशी क्रू मेंबर्स की मौत हो गई जबकि तीन भारतीय क्रू मेंबर बाल-बाल बच गए। तीनों भारतीय क्रू मेंबर को मेडिकल मदद मुहैया कराई जा रही है।
जहाज MV ROYAD MAMMADOV पर हमला
रोमानिया स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक जहाज़ MV ROYAD MAMMADOV पर ब्लैक सी में हमला हुआ, जिसके बाद कुछ क्रू मेंबर घायल हो गए और उन्हें मेडिकल इलाज के लिए रोमानिया ले जाया गया। दूतावास ने बाद में कन्फर्म किया कि तीनों भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। उनमें से एक घायल हो गया था और उसका इलाज चल रहा है। दूतावास की ओर से यह बताया गया कि हॉस्पिटल अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

भारत के राजदूत ने क्रू मेंबर्स से की बात
रोमानिया में भारत के राजदूत मनोज मोहपात्रा ने कॉन्स्टांटा काउंटी अस्पताल में भर्ती तीनों भारतीय नागरिकों से बातचीत की। अस्पताल के चीफ फिजिशियन ने उन्हें बताया कि सभी की हालत अच्छी है और उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। भारतीय मिशन ने कहा कि वह अस्पताल और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है तथा भारतीय क्रू सदस्यों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।

यह घटना ऐसे समय हुई है जब ब्लैक सी, रेड सी और फारस की खाड़ी समेत प्रमुख समुद्री मार्गों पर कमर्शियल जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हुई हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी संयुक्त राष्ट्र महासभा में कमर्शियल शिपिंग और नाविकों पर हो रहे हमलों को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया था।

विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र संघ में उठाया था मुद्दा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले हफ्ते 81वीं यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली में अपने भाषण के दौरान कमर्शियल जहाजों और नाविकों पर हमलों पर चिंता जताई थी। जयशंकर ने UN असेंबली में कहा, “समुद्री इलाके में नई चुनौतियों ने ज़मीन पर पुरानी चुनौतियों को और बढ़ा दिया है। खाड़ी और लाल सागर से लेकर काले सागर तक कमर्शियल शिपिंग और नाविकों पर हमले हुए हैं। भारतीय नाविकों ने अपनी जान गंवाई है, और दूसरे देशों के नाविकों ने भी। यह बिल्कुल मंज़ूर नहीं है।”

जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत, दुनिया भर में लोगों की राय को इकट्ठा करने और कमर्शियल शिपिंग रूट्स की रक्षा के लिए एक इंटरनेशनल गठबंधन में लाइबेरिया और 23 पार्टनर देशों के साथ शामिल हुआ है। जयशंकर ने कहा, “हमें यह पक्का करना होगा कि शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा से कभी समझौता न हो। इंटरनेशनल कानून का पूरी तरह से पालन करना इस कोशिश का एक ज़रूरी हिस्सा है।” उन्होंने खाड़ी इलाके में तुरंत संयम बरतने और तनाव कम करने की भी अपील की ताकि आम लोगों की सुरक्षा हो सके और बिना रुकावट एनर्जी सप्लाई और ग्लोबल ट्रेड चलता रहे।

बता दें कि पिछले महीने ओमान तट के पास भारतीय शिप MT El Gaia पर हमला हुआ था। इस जहाज पर 14 क्रू मेंबर थे। सभी क्रू मेंबर भारतीय थे। 13 क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया है जबकि एक लापता हो गया था। भारत ने इस घटना की कड़ी निंदा की थी।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.