Wednesday, October 7, 2026
spot_img

Latest Posts

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai फ्लाइट के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था प्लान

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में पायलट स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट ने बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया कि ये हमला गाजा हमले का बदला लेने के लिए किया था। जानें उसने और क्या बताया?
इज़राइली ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल ‘माको’ के अनुसार, दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ (flydubai) फ़्लाइट के कैप्टन पर हमला करने और प्लेन को क्रैश करने की कोशिश करने वाले ओमानी को-पायलट ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने यह हमला गाज़ा का बदला लेने के लिए किया था। हमम अल-हम्मामी ने पूछताछ के दौरान अमीराती जांचकर्ताओं से कथित तौर पर कहा, “मैंने यह गाज़ा का बदला लेने के लिए किया। मैं शहीद होकर मरना चाहता था।”
खबरों के मुताबिक, ओमान के पायलट हमम अल-हम्मामी ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने गाज़ा का बदला लेने और शहीद होने के लिए यह हिंसक हमला किया। अधिकारी अब उसके फ़ोन, विदेश यात्राओं और संपर्कों की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने यह सब अकेले किया था या नहीं।

इस्लामिक कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था

हमम अल-हम्मामी यह कथित कबूलनामा ऐसे समय में सामने आया है जब खबरें हैं कि अल-हम्ममी को पिछले साल ओमान की नेशनल एयरलाइन से उसकी चरमपंथी सोच के कारण हटा दिया गया था। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में उसके नाम वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इज़राइली विमानों के कॉकपिट वीडियो और अल-कायदा के लोगों के वीडियो पोस्ट किए गए थे। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहले कहा था कि माना जा रहा है कि को-पायलट “इस्लामिक कट्टरपंथी विचारधारा” से प्रभावित था।

फ्लाईदुबई की घटना, क्या क्या पता चला

30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 में 170 से ज़्यादा यात्री सवार थे, जिनमें से ज़्यादातर इज़राइली थे। फ्लाइट के लैंड करने से एक घंटे से भी कम समय पहले अल-हम्ममी ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया। फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा से पता चला कि विमान कुछ ही सेकंड में 17,000 फीट से ज़्यादा नीचे गिर गया।

फ्लाइट के कैप्टन मच्छार ने को पायलट के हमले का मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाज़ा खोलने में कामयाब रहे, जिससे यात्री देख पाए कि क्या हो रहा है और वे दखल दे सके। यात्रियों ने अल-हम्मामी को काबू करने में मदद की, जबकि फ़्लाइट में मौजूद ऑफ़-ड्यूटी पायलटों ने फ़्लाइट का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया और इस तरह एक भयानक क्रैश को टाल दिया। इज़राइली मीडिया ने यह भी बताया कि अल-हममामी ने जुलाई में हमला करने के बारे में सोचा था, लेकिन आखिरी समय में उसने अपना प्लान छोड़ दिया क्योंकि वह क्रू के एक सदस्य का दोस्त था।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.