Friday, August 14, 2026
spot_img

Latest Posts

चार दिन से लापता धीरज कुमार, परिजनों को अब तक नहीं मिला कोई सुराग

वैशाली। जंदाहा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी धीरज कुमार, पिता दिनेश साहनी, पिछले चार दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह घर से लापता होने के बाद अब तक वापस नहीं लौटे हैं और काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

धीरज कुमार का घर मिश्रौलिया, पोस्ट अदलपुर, थाना जंदाहा, जिला वैशाली बताया गया है। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं और लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।

बताया गया है कि 10 अगस्त से धीरज कुमार लापता हैं और अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने प्रशासन से भी मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द उनका पता लगाने की गुहार लगाई है।

यदि किसी व्यक्ति को धीरज कुमार कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।

धीरज कुमार का संपर्क नंबर: 8579951518
सूचना देने के लिए: 7352681325

कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि धीरज कुमार को जल्द से जल्द उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.