Thursday, November 12, 2026
spot_img

Latest Posts

छठ पूजा से पहले आयुष्मान खुराना की ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ‘बुलाए छठी मां’ गाना रिलीज, सुनकर भावुक हो जाएंगे भक्त

आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का नया गाना ‘बुलाए छठी मां’ रिलीज हो गया है, जिसे श्रेया घोषाल और केशव आनंद ने गाया है। छठी मैया का यह गीत आपको भावुक कर देगा।
बॉलीवुड फिल्मों में भी छठ पूजा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले फिल्म ‘द वन’ और अब फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में छठी मां की पूजा का महत्व दिखाया जाएगा। वहीं, मेकर्स ने छठ पूजा के पहले आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का नया गाना रिलीज किया गया, जिसका नाम है ‘बुलाए छठी मां’। यह छठ गीत 13 नवंबर को सोशल मीडिया और यूट्यूब पर शेयर किया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में आयुष्मान और शरवरी अपने पूरे परिवार के साथ छठ पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले इसी फिल्म का ‘सावन आया है’ गाना रिलीज हुआ था, जो लोगों को बहुत पसंद आया।
बुलाए छठी मां गाना रिलीज
‘ये प्रेम मोल लिया’ के मेकर्स ने ‘बुलाए छठी मां’ गाना रिलीज करते हुए, कैप्शन में लिखा, ‘कुछ त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं तो कुछ पूरे दिल से। #YehPremMolLiya के साथ छठ पूजा की आत्मीयता का अनुभव करें।’ इस फिल्म के जरिए कई सालों बाद सूरज बड़जात्या ने हिमेश रेशमिया के साथ हाथ मिलाया है और उनके गाने अच्छा फीडबैक मिल रहा है। गाने के रिलीज होते ही फैंस ने तारीफ करना शुरू कर दिया है और कमेंट सेक्शन में छठी मैया को याद कर रहे हैं।
ये प्रेम मोल लिया कब होगी रिलीज
फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का निर्देशन सूरज आर. बड़जात्या ने किया है और इसे राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा एक बड़े पर्दे की फैमिली एंटरटेनर के तौर पर पेश किया जा रहा है।

आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म
फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के अलावा आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म में ‘मुपापा’ का नाम भी शामिल है, जिसमें श्रेया चौधरी नजर आने वाली हैं। श्रेया चौधरी ने ‘डियर माया’ फिल्म से अपना डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने इरा का किरदार निभाया था। समीर सक्सेना के निर्देशन में बन रही ‘मुपापा’ का निर्माण यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी और पोशम पा पिक्चर्स ने किया है। यह फिल्म अगले साल यानी 19 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में आयुष्मान खुराना की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ रिलीज हुई थी, जिसमें आयुष्मान खुराना और सारा अली खान लीड रोल में थे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.