Thursday, August 20, 2026
spot_img

Latest Posts

कौन-कौन करेगा सलमान के शो में एंट्री? रजत बेदी से लेकर सेकर मैरी कॉम तक, ‘बिग बॉस 20’ के 10 रूमर्ड कंटेस्टेंट पर हो रही चर्चा

अभिनेता इमरान हाशमी ने अपने बेटे के बचपन में हुए कैंसर के इलाज और उस दौरान झेले गए 5 साल के लंबे संघर्ष को हाल ही में याद किया, जिसने उनके जीवन और सोचने के नजरिए को बदलकर रख दिया। उन्होंने अपनी पूरी कहानी एक किताब के जरिए भी बयां की है।
टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ एक बार फिर वापसी की तैयारी में है। सलमान खान की मेजबानी वाले इस शो को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है। शो के कई प्रोमो आ चुके हैं, जिसमें इस बार के कॉन्सेप्ट और थीम के बारे में बताया गया। मेकर्स ने नए सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और कई दिग्गज हस्तियों को एप्रोच किया जा रहा है। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जो इस बार बिग बॉस के घर में बंद हो सकते हैं। फिलहाल ये आधिकारिक लिस्ट नहीं है। मेकर्स से कंटेस्टेंट से बातचीत का दौर अब अपने अंतिम चरण में है, ऐसे में कई सितारों के नाम सामने आए हैं, कहां जा रहा है कि इनकी बातचीत मेकर्स से चल रही है और जल्द ही इन पर मौहर लग सकती है।

मौनी रॉय
‘नागिन’ फेम अभिनेत्री मौनी रॉय को मेकर्स ने बतौर कंटेस्टेंट शो में शामिल होने का बड़ा ऑफर दिया है। खबरों के मुताबिक, मेकर्स उन्हें शो का हिस्सा बनाने के लिए काफी बड़ी फीस देने को तैयार हैं। फिलहाल अभिनेत्री और मेकर्स के बीच बातचीत जारी है।
मैरी कॉम
छह बार की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। खेल जगत की इस स्टार मुक्केबाज को शो में लाने के लिए मेकर्स ने उनसे संपर्क किया है। अगर वह हां कहती हैं, तो शो को एक अलग पहचान मिलेगी।
काजी तौकीर
वर्ष 2005 के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के विजेता काजी तौकीर भी निर्माताओं की पसंद बने हुए हैं। अपनी गायकी के लिए पहचाने जाने वाले काजी के आने से घर के अंदर एक म्यूजिकल माहौल देखने को मिल सकता है।
खुशी दुबे
‘आशिकान’ और ‘जादू तेरी नजर’ जैसे टीवी शोज से पहचान बनाने वाली युवा अभिनेत्री खुशी दुबे को भी बिग बॉस 20 के लिए एप्रोच किया गया है। बचपन से एक्टिंग से जुड़ीं खुशी अगर शो में आती हैं, तो फैंस के लिए यह देखना दिलचस्प होगा।

कुशल तंवर (गुल्लू)
‘स्प्लिट्सविला 16’ के विजेता कुशल तंवर यानी ‘गुल्लू’ का नाम भी संभावित प्रतियोगियों में काफी आगे चल रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग को देखते हुए मेकर्स उन्हें घर के अंदर लाने की योजना बना रहे हैं।
युक्ति कपूर
‘मैडम सर’ फेम युक्ति कपूर ने हाल ही में शो में शामिल होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने मीडिया बातचीत में माना कि वह अब मानसिक और भावनात्मक रूप से इस कठिन शो की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

रजत बेदी
बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता रजत बेदी के भी ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने की जोरदार खबरें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपनी फीस और कॉन्ट्रैक्ट को लेकर मेकर्स के साथ अंतिम दौर की चर्चा कर रहे हैं।
गीता बसरा
बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा का नाम भी इस सीजन के लिए सामने आया है। अगर बात बन जाती है, तो वह भी इस बार सलमान खान के शो में अपना ग्लैमर जोड़ती नजर आएंगी।
जेनिफर विंगेट
छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट को भी शो का हिस्सा बनाने के लिए अप्रोच किए जाने की चर्चा है। अपनी शानदार एक्टिंग और लुक्स के लिए मशहूर जेनिफर की एंट्री शो के लिए एक बड़ा मास्टरकार्ड साबित हो सकती है।
आशीष चंचलानी
मशहूर यूट्यूब क्रिएटर और कॉमेडियन आशीष चंचलानी का नाम भी बिग बॉस 20 के संभावित प्रतियोगियों की सूची में बना हुआ है। यदि आशीष शो में आते हैं, तो उनकी कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से घर का माहौल काफी मजेदार हो जाएगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.