Tuesday, November 10, 2026
spot_img

Latest Posts

व्हाइट हाउस में लगा अस्थायी लॉकडाउन, साइनपोस्ट में टक्कर मारने के बाद सुरक्षाकर्मियों से भिड़ा चालक; अंदर मौजूद थे ट्रंप

राष्ट्रपति भवन के ठीक सामने स्थित लाफायेट स्क्वायर में एक कार ने साइनपोस्ट को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद सोमवार को व्हाइट हाउस को अस्थायी रूप से लॉकडाउन कर दिया गया। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे।
इस वक्त की बड़ी खबर अमेरिका के वाशिंगटन डीसी से सामने आ रही है। यहां राष्ट्रपति भवन के ठीक सामने स्थित लाफायेट स्क्वायर में एक कार ने साइनपोस्ट को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद सोमवार को व्हाइट हाउस को अस्थायी रूप से लॉकडाउन कर दिया गया। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे।
लाफायेट स्क्वायर के पास हुई घटना
द वॉशिंगटन सन के पत्रकार मार्टिन ऑस्टर्मुहले ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कार चालक को गाड़ी से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता था। बाहर निकलते ही चालक को सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए देखा गया। इस दौरान कार से धुआं निकल रहा था। सीक्रेट सर्विस अधिकारियों और नेशनल गार्ड सैनिकों के साथ हुई झड़प के बाद चालक को हिरासत में ले लिया गया। दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

कार ने साइनपोस्ट में मारी टक्कर
वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक सिल्वर रंग की सेडान कार लाफायेट स्क्वायर के उत्तरी छोर पर बने पक्के रास्ते पर चढ़ गई और एक साइनपोस्ट को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन से धुआं उठता हुआ देखा जा सकता था। इसके बाद ड्राइवर कार से बाहर निकला और कथित तौर पर वाहन के पास पहुंचे सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई करने लगा। मार्टिन ऑस्टर्मुहले ने घटना का फुटेज सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि कार के साइनबोर्ड से टकराने से पहले क्या हुआ था, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि वाहन से उतरने के बाद चालक ने सीक्रेट सर्विस कर्मियों और नेशनल गार्ड के सदस्यों के साथ हाथापाई की।
झड़प के बाद ड्राइवर को हिरासत में लिया
सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई हाथापाई के बाद ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया। इस घटना के चलते व्हाइट हाउस में अस्थायी रूप से लॉकडाउन कर दिया गया, जहां उस समय ट्रंप मौजूद थे। यह दुर्घटना वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के ठीक सामने स्थित एक सार्वजनिक पार्क, लाफायेट स्क्वायर में हुई। ड्राइवर के बारे में, दुर्घटना की परिस्थितियों के बारे में और क्या कोई घायल हुआ, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.