Tuesday, November 10, 2026
spot_img

Latest Posts

तीन नवंबर से 16 वर्षीय आलोक लापता, टहलने निकला किशोर नहीं लौटा घर; परिवार परेशान, सूचना देने के लिए जारी किए मोबाइल नंबर

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से 16 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अजय कुमार के 16 वर्षीय भाई आलोक कुमार 3 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन आलोक का कहीं कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों के अनुसार, आलोक के लापता होने की शिकायत स्थानीय थाने में की गई है, लेकिन अभी तक उनका कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। किशोर के अचानक लापता होने से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं और लगातार उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को आलोक कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें। आपकी एक छोटी सी जानकारी परिवार को उनके लापता बेटे और भाई से मिलाने में मददगार साबित हो सकती है।

सूचना देने के लिए संपर्क नंबर:

7710356521

6284402543

9872912025

पता: देवी दयाल, बाला सराय, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश, पिन कोड 271825।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.