Friday, August 21, 2026
spot_img

Latest Posts

करोल बाग में 2 करोड़ की सनसनीखेज चोरी: कार का शीशा तोड़ उड़ाए सोने-हीरे से भरे 3 बैग, आरोपी फरार

दिल्ली के करोल बाग से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी कारोबारी की कार से 2 करोड़ रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
दिल्ली में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी अनुसार यहां के करोल बाग इलाके में दिनदिहाड़े एक ज्वेलरी कारोबारी की कार से शीशा तोड़कर 2 करोड़ से ज्यादा के कीमती गहने चोरी कर लिए गए। यह वारदात उस समय हुई जब कारोबारी अपने बेटे और कर्मचारी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए थे। उस समय उनकी गाड़ी में तीन बैकपैक और एक सूटकेस था। तीनों बैग में सोने और हीरे की ज्वेलरी रखी थी। साथ में एक लैपटॉप और आधार कार्ड रखा हुआ था। जब वे खाना खाकर अपनी गाड़ी के पास आए तो उन्होंने देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा हुआ है और उनका सारा कीमती सामान चोरी हो गया है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के जरिए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

मार्केटिंग के सिलसिले में दिल्ली आए थे कारोबारी
जानकारी अनुसार, पीड़ित कन्हैया लाल ‘SKG Kundan Crafts’ नाम से आभूषण का कारोबार करते हैं। वह 18 अगस्त को अपने बेटे ध्रुव सोनी और एक स्टाफ कर्मचारी के साथ व्यापारिक मार्केटिंग के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे थे। उनके पास तीन बैकपैक और एक सूटकेस था। बैग्स में सोने व हीरे के कीमती जेवर, लैपटॉप और आधार कार्ड रखा हुआ था, जबकि एक सूटकेस में कपड़े थे। बताया जा रहा है कि 19 अगस्त को कारोबारी ने ग्रेटर कैलाश-एम ब्लॉक मार्केट में कई ज्वेलर्स से मुलाकात की। इसके बाद शाम करीब 4:00 बजे वे करोल बाग पहुंचे। शाम लगभग 5:30 बजे उन्होंने अपनी कार करोल बाग स्थित आर्य समाज रोड पर केनरा बैंक के ठीक सामने पार्क की।

1 घंटे के भीतर हुई वारदात
इसके बाद कारोबारी, उनका बेटा और कर्मचारी कार में ही सभी बैग और सूटकेस छोड़कर पास के बीकानेरवाला रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए चले गए। जब वे शाम करीब 7:15 बजे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था और कार के अंदर रखे तीनों बैकपैक और कपड़ों वाला सूटकेस गायब थे। यह देख उनके होश उड़ गए। महज एक से डेढ़ घंटे के भीतर बदमाशों ने इतनी बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया और किसी को कुछ पता न चल सका।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों और दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे संदिग्धों और उनकी गाड़ियों की पहचान की जा सके।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.