Thursday, August 27, 2026
spot_img

Latest Posts

Toxic Movie X Review: स्टाइल भी हिट और एक्शन भी, यश ने लूटा मजमा, लोगों ने बताया ‘टॉक्सिक’ में क्या पसंद आया

सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और अब फिल्म पर दर्शकों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। चलिए जानते हैं कि यश की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर दर्शकों का क्या कहना है।
‘केजीएफ’ फेम सुपरस्टार यश के फैंस इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। यश बड़े पर्दे पर तबाही मचाने के लिए यश आ गए हैं। सुपरस्टार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब दर्शकों के फिल्म पर रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस डार्क एक्शन ड्रामा को लेकर सोशल मीडिया और X (पहले ट्विटर) पर दर्शकों और क्रिटिक्स के शुरुआती रिएक्शंस से साफ है कि एक बार फिर यश ने मजमा लूट लिया है। दर्शक और क्रिटिक्स फिल्म के ग्रैंड स्केल और यश के एक्शन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म में दर्शकों को क्या पसंद आया और क्या नहीं।
यश की टॉक्सिक पर दर्शकों के रिएक्शन
‘टॉक्सिक’ को लेकर आ रहे शुरुआती रिएक्शन में दर्शकों का कहना है कि इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत स्टारडम और स्क्रीन प्रेजेंस है। कई ने फिल्म की कहानी की तारीफ की तो कुछ ने सुपरस्टार यश के दमदार अवतार की। वहीं कुछ का कहना है कि उन्हें इस फिल्म में ‘केजीएफ’ की झलक दिखाई दे रही है। दमदार विजुअल्स और यश की पर्सनैलिटी को दर्शक इस फिल्म की जान बता रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि फिल्म में यश शानदार दिख रहे हैं और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। हालांकि, कुछ ने फिल्म के कुछ स्लो मोमेंट्स और जरूरत से ज्यादा हिंसा को लेकर शिकायत भी की है। वहीं कुछ ने फिल्म में फीमेल स्टार्स के अभिनय की भी जमकर तारीफ की है।
दर्शकों में टॉक्सिक का क्रेज
एक सोशल मीडिया यूजर ने थिएटर का वीडियो शेयर किया और बताया कि कर्नाटक या बेंगलुरु में नहीं बल्कि तेलुगु दर्शकों के बीच भी ‘टॉक्सिक’ का जबरदस्त क्रेज है। एक ने फिल्म के फर्स्ट हाफ की तारीफ करते हुए लिखा- ‘Toxic फ़र्स्ट हाफ़ रिव्यू। जबरदस्त, एकदम जबरदस्त.. हर डिपार्टमेंट ने कमाल का काम किया है। ढेर सारा ड्रामा है और हर रिश्ता अपने आप में टॉक्सिक है। यकीन नहीं होता कि गीतू मोहनदास ने इतनी जबरदस्त फ़िल्म बनाई है। क्या कमाल किया है आपने, मैम!’ एक ने लिखा- ‘बेहद स्टाइलिश यश और शानदार प्रोडक्शन वैल्यूज टॉक्सिक के फर्स्ट हाफ की खूबियां हैं। सर्कस वाला फाइट सीन जबरदस्त है। इसमें स्टाइल, ग्लैमर और वायलेंस है। लेकिन किरदारों का ठीक से परिचय नहीं है, डायलॉग्स अच्छे नहीं हैं और कोई इमोशनल जुड़ाव भी नहीं है। किरदार बेतरतीब हैं और स्क्रीनप्ले का कोई अता-पता नहीं है!’
एडवांस बुकिंग में पहले से तूफान
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 24 अगस्त तक बिना ब्लॉक सीट्स के टॉक्सिक की भारतमें डे-1 एडवांस बुकिंग करीब 25.91 करोड़ रुपये थी। 25 अगस्त तक फिल्म की एडवांस बुकिंग में और तेजी आई और ब्लॉक सीट्स समेत आंकड़ा 41 करोड़ रुपये के पार हो गया था। यश के साथ इस मेगा बजट फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां अहम रोल में हैं। वहीं हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए यश ने दर्शकों से फिल्म के स्पॉइलर को लेकर खास रिक्वेस्ट की है। यश ने दर्शकों से अपील की कि वह फिल्म के सीन या कहानी का अहम हिस्सा सोशल मीडिया पर शेयर करके दूसरों के लिए इसका अनुभव खराब न करें।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.