Wednesday, October 7, 2026
spot_img

Latest Posts

अ​भिषेक शर्मा और शुभमन गिल में टक्कर, आईसीसी ने कर दिया बड़ा ऐलान

आईसीसी ने सितंबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेशन घोषित कर दिए हैं। इसमें अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के अलावा तीसरे खिलाड़ी जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा हैं। जल्द ही फाइनल विजेता का ऐलान किया जाएगा।
आईसीसी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। सितंबर महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेशन सामने आ गए हैं। खास बात ये है कि इस बार जिन प्लेयर्स के नाम घोषित किए गए हैं, उसमें से दो तो भारतीय खिलाड़ी हैं। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बीच टक्कर है और तीसरे खिलाड़ी जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा है। जो भी जीतेगा, उसकी घोषणा बाद में की जाएगी।
अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में किया था धमाकेदार प्रदर्शन
भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सितंबर में जबरदस्त खेल दिखाया है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। सीरीज के पहले मैच में अभिषेक ने 32 बॉल पर 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने महज 22 बॉल पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इसके बाद सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने 19 बॉल पर तेजी के साथ 39 रनों की पारी खेली। इसके बाद सीरीज के तीसरे मैच में उन्होंने 34 बॉल पर ही 108 रन ठोक दिए थे। अभिषेक ने केवल 30 बॉल पर शतक पूरा करने में कामयाबी हासिल की थी। यह किसी फुल मेंबर देश के बैटर का सबसे तेज T20 इंटरनेशनल शतक है। इसके बाद अभिषेक को एक और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। सीरीज के तीन मैचों में अभिषेक ने 76.33 के औसत से 229 रन बनाए।

शुभमन गिल ने वनडे में की रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी
इसके बाद अगर शुभमन गिल की बात की जाए तो उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में तो नहीं, लेकिन वनडे में जरूर कमाल किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में गिल ने 108 बॉल पर 110 रन बनाए। यह उनकी 10वीं वनडे सेंचुरी थी। इसी सीरीज के दूसरे मैच में गुवाहाटी में शुभमन गिल ने 133 गेंदों पर नाबाद 223 रन बना दिए। उनकी पारी में 26 चौके और आठ छक्के शामिल रहे। उन्होंने केवल 117 बॉल पर ही अपना दूसरा दोहरा शतक पूरा किया। भारतीय टीम इस मैच में 406 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा किया और इतिहास रच दिया था।

सिकंदर रजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया जबरदस्त प्रदर्शन
इस लिस्ट में तीसरा नाम जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा का है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 57 रन बनाए। दूसरे वनडे में 45 गेंदों में 45 रन बनाए। तीसरे वनडे में रजा ने 72 गेंदों में 81 रन बनाए और आखिर तक आउट नहीं हुए। अ​ब देखना होगा कि आईसीसी की ओर से किस चैंपियन घोषित किया जाता है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.