Saturday, November 7, 2026
spot_img

Latest Posts

व्हाइट हाउस में भी दिवाली का जश्न, भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

अमेरिका के व्हाइट हाउस में दिवाली का त्योहार खास अंदाज में मनाया गया। इस दौरान पारंपरिक तरीके से दीये जलाए गए। भारतीय समुदाय की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट की।
अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी दीवाली का जश्न देखने को मिला। भारतीय मूल के लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ ओवल ऑफिस में दिवाली मनाई। इस खास मौके पर राष्ट्रपति ट्रंप को हनुमान चालीसा गिफ्ट किया गया। दिवाली के अवसर पर ओवल ऑफिस में पारंपरिक तरीके से दीये भी जलाए गए।
भारतीय टेक उद्दमी विशाल गोंडल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस समारोह की तस्वीरें और जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दिवाली मनाना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने ट्रंप को हनुमान चालीसा भेंट की, जिसे करोड़ों लोग साहस, भक्ति और शक्ति के लिए पढ़ते हैं।

भारत-अमेरिका की दोस्ती के लिए की प्रार्थना
उन्होंने बताया कि जब ओवल ऑफिस में दीये जलाए जा रहे थे, तब उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती और मजबूत होने की प्रार्थना की। उन्होंने लिखा कि उनकी कामना है कि अंधकार पर प्रकाश की जीत हो और दुनिया में शांति, समृद्धि, अच्छी सेहत और लंबी उम्र का आशीर्वाद सभी को मिले।

उन्होंने भारतीय परंपरा के आशीर्वाद ‘जुग जुग जियो’ का भी जिक्र किया। गोंडल के मुताबिक, इसका अर्थ है कि आप लंबे समय तक जीवित रहें। उन्होंने दिवाली के मौके पर दुनिया भर के लोगों के लिए यही शुभकामना व्यक्त की।

विकास खन्ना समेत कई हस्तियां रहीं मौजूद
व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह में मशहूर मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना और कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला समेत भारतीय मूल की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस आयोजन ने अमेरिकी राष्ट्रपति भवन में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक पेश की।

गौरतलब है कि व्हाइट हाउस में दिवाली का यह आयोजन ऐसे समय हुआ है, जब राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए स्टीफन मिलर को नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त करने का ऐलान किया है। मिलर सोमवार से सूजी वाइल्स की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.