Thursday, November 12, 2026
spot_img

Latest Posts

भारत को विकसित बनने के लिए 2047 की डेडलाइन के इंतजार की जरूरत नहीं’, बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने दिवाली मिलन समारोह के मौके पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यहां कुछ भी नामुमकिन नहीं है। विकसित भारत के लक्ष्य के लिए 2047 की डेडलाइन के इंतजार की जरूरत नहीं है।
नई दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में आज (गुरुवार को) दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे याद है कि 90 के दशक की शुरुआत में मुझे 2 बड़ी यात्राओं में देशभर में व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारी मिली थी। ये वो जमाना था, जब प्रेस रिलीज भेजने के लिए भी फैक्स मशीन खोजनी पड़ती थी। प्रेस रिलीज से लेकर इंस्टाग्राम रील तक मैंने मीडिया का और मीडिया संवाद का एक लंबा दौर देखा है। इस दौरान, PM मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्य के बारे में भी बात की।
जब पत्रकारों को पता चली मोदी के CM बनने की खबर

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे बराबर याद है, पता नहीं आपकी कौन सी ताकत है जो हमें यहां परेशान कर देती है। किसी को पता नहीं था, पार्टी में ऊपर के जो 2-4 लोग थे, बस उनको पता था। मैं यहां 11 अशोक रोड पर एक कमरे में रहता था। अचानक एक दिन सारे पत्रकारों की गैंग मेरे कमरे में घुस गई। उस वक्त एक महिला ब्रिगेड हुआ करती थी। उन्होंने मुझसे कहा कि मिठाई खिलाओ! जब मैंने पूछा कि क्यों भाई, तो उन्होंने कहा कि आप गुजरात जा रहे हो, आप सीएम बनने जा रहे हो। हालांकि, ये बहुत कम लोगों को मालूम था लेकिन उन लोगों को पता था। खैर, उनकी बात सही साबित हुई।’

दुनिया बदली और सियासत का तरीका भी बदल गया

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘जब लोग रिपोर्टर से एडिटर बनते हैं, तो मीडिया हाउस में आपका रोल स्वाभाविक तौर पर बदल जाता है। सरकार में आने के बाद मेरी जिम्मेदारियों में भी ऐसा ही बदलाव आ गया। पिछले महीने मुझे सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल हुए हैं। 25 साल में बहुत कुछ बदल गया है। देश बदला, दुनिया बदली और सियासत का तरीका भी बदल गया है। बदलती हुई टेक्नोलॉजी ने मीडिया का स्वरूप काफी बदल दिया है। पारंपरिक मीडिया का थोड़ा आसान हुआ है तो नए चैलेंज भी आ गए हैं।’

विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत जिन उपलब्धियों के साथ आगे बढ़ रहा है, उसमें विकसित भारत के लक्ष्य को पाना नामुमकिन नहीं है। आप खुद सोचिए, बीते कुछ सालों में भारत ने क्या-क्या कर दिखाया है। किसने सोचा था कि भारत चंद्रमा के साउथ पोल के पास उतरकर इतिहास रचेगा। किसने सोचा था कि भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन जाएगा। किसने सोचा था कि चिनाब नदी पर विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज बनेगा। भारत ने महज 12 साल में अपनी सौर उत्पादन क्षमता को 50 गुना से ज्यादा बढ़ा दिया है। भारत ने केवल 12 साल में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम तैयार कर लिया है।’

छोटे-बड़े कई टारगेट पूरे करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचेंगे

उन्होंने कहा, ‘2047 की डेडलाइन का अर्थ यह नहीं है कि हमें तब तक इंतजार करना है। आप आजादी के आंदोलन को याद कीजिए। पूर्ण स्वराज का लक्ष्य एक-दो दिन में पूरा होने वाला नहीं था। धीरे-धीरे छोटे लक्ष्य तय किए गए, वो पूरे हुए और फिर लोगों में भरोसा जगा कि स्वतंत्रता जरूर मिलेगी और पूरा देश इस संकल्प के साथ खड़ा हो गया। विकसित भारत के लक्ष्य तक भी हमें देश का यही भरोसा लेकर जाएगा। हम छोटे-बड़े कई लक्ष्य पूरे करते हुए आगे बढ़ेंगे तभी विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे।’ इससे पहले, दिवाली के मौके पर पीएम मोदी ने कहा था कि खतरा अभी टला नहीं, जंगलों से नक्सली मिट गए लेकिन दिमागी नक्सली मौजूद हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.