Tuesday, November 10, 2026
spot_img

Latest Posts

आज वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए बरौनी जाएगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा टाइम टेबल और रूट

उत्तर रेलवे ने बताया कि चंडीगढ़ से बरौनी जाने वाली ट्रेन मंगलवार, 10 नवंबर को रवाना होगी। वापसी में, ये ट्रेन गुरुवार, 12 नवंबर को बरौनी से वापस चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी।
भारतीय रेल इस त्योहारी सीजन में अपने यात्रियों की सुविधाओं के लिए हजारों स्पेशल ट्रेन चला रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया जा सके। दीपावली का त्योहार गुजर जाने के बाद अब कुछ ही दिनों में छठ पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में खचाखच भीड़ है। इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे ने ऑन डिमांड चंडीगढ़ से बिहार के बरौनी के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
चंडीगढ़ से बरौनी जाने वाली ट्रेन आज होगी रवाना
उत्तर रेलवे ने बताया कि चंडीगढ़ से बरौनी जाने वाली ट्रेन मंगलवार, 10 नवंबर को रवाना होगी। वापसी में, ये ट्रेन गुरुवार, 12 नवंबर को बरौनी से वापस चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। इस स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल क्लास के डिब्बे होंगे। उत्तर रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल और रूट की जानकारी साझा की है।

वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरैमनपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर पर रुकेगी ट्रेन
चंडीगढ़ और बरौनी के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन अपने सफर में अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर जंक्शन, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरैमनपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

रात 22:00 बजे चंडीगढ़ से बरौनी के लिए प्रस्थान करेगी स्पेशल ट्रेन
उत्तर रेलवे ने बताया कि चंडीगढ़ से बरौनी जाने वाली ट्रेन नंबर- 04538, चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन आज रात 22:00 बजे चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी और गुरुवार को आधी रात 03:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में, बरौनी से चंडीगढ़ तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 04537, बरौनी-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन गुरुवार को सुबह 06:30 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को दोपहर 13:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल
यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का करेंट स्टेटस चेक करने की सलाह
भारतीय रेल ने अपनी सभी यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले 139 पर कॉल कर अपनी ट्रेन का करेंट स्टेटस अवश्य जान लें। इसके अलावा, यात्री NTES पोर्टल पर जाकर भी अपनी ट्रेन का करेंट स्टेटस जान सकते हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.