Thursday, August 27, 2026
spot_img

Latest Posts

अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, नंबरिंग में हुई गलती पर शेयर किया पोस्ट, बोले- ‘एक्स के बाद यहां भी गड़बड़ हो रही’

अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर करते हुए नंबरिंग में हो रही गलती को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने बताया कि कैसे पहले एक्स पर और अब फेसबुक पर भी उनसे एक ही जैसी गलती बार-बार हो रही है।
अमिताभ बच्चन 83 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में भी उनकी फुर्ती का कोई जवाब नहीं है। बिग बी एक्टिंग के साथ-साथ रियेलिटी शो होस्ट करते हैं और फिर सोशल मीडिया पर भी अपडेट शेयर करते रहते हैं। इशारों-इशारों में अक्सर बिग बी वह बातें कह जाते हैं, जो वह सीधे तौर पर नहीं कहना चाहते, जिसके चलते उनके पोस्ट अक्सर चर्चा में आ जाते हैं। इन दिनों बिग बी अपनी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल की शूटिंग में जुटे हैं और इस बीच एक बार फिर अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने नंबरिंग को लेकर हो रही गड़बड़ के बारे में बताया और अपने फैंस से खुलकर बात की।
अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने पोस्ट की नंबरिंग को लेकर हो रही गलती पर बात की और फैंस से इस गलती के लिए माफी भी मांगी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘FB 4756 – पहले एक्स पर नंबरिंग गलत हो रही थी… और अब यहां भी वही हो रहा है… गलती के लिए माफी चाहता हूं…’ बिग बी का ये पोस्ट देखते ही सोशल मीडिया यूजर भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्हें चिंता न करने को कहा। हालांकि, हमेशा की तरह कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने फिर उन्हें देश के मुद्दों पर चुप्पी साधे रखने को लेकर निशाने पर लेना शुरू कर दिया।
के रिएक्शन
अमिताभ बच्चन ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया, रिएक्शन की बाढ़ आ गई। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘कोई बात नहीं सर, आप तो नंबर वन हैं और हमेशा रहेंगे।’ वहीं एक लिखता है- ‘चिंता की कोई बात नहीं है सर, ये सब चलता है। आप आराम करें और एंजॉय करेंग। भगवान आपको सेहतमंद रखे।’ वहीं कई ने देश के मुद्दों पर चुप्पी साधे रखने को लेकर उन्हें निशाने पर लिया। एक ने लिखा- ‘इस नंबरिंग से ज्यादा जरूरी देश है, जिसके मुद्दे पर आपने चुप्पी साध रखी है।’ एक ने लिखा- ‘आप तो 2014 से नंबरिंग को लेकर गलत हैं।’

अमिताभ बच्चन के रीसेंट प्रोजेक्ट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों प्रभास स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें वह अश्वत्थामा की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह रियेलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 18वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने KBC कंटेस्टेंट्स की जिंदगी को बदलते देखकर खुशी जताई। इस रियेलिटी शो के बारे में बात करते हुए बिग बी ने बताया कि कैसे ये शो कुछ ही मिनटों में लोगों की जिंदगी बदल देता है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा- ‘कंटेस्टेंट ही शो को बनाते हैं और सेट पर घंटों बैठे रहने वाले दर्शक वो लोग हैं, जिनकी काबिलियत कम साधनों के बावूजूद उन्हें अपने बड़े सपने पूरे करने की हिम्मत देते हैं। लेकिन, आखिर में जब कामयाबी मिलती है तो खुशी के आंसू छलक पड़ते हैं। यही केबीसी है, जिसमें कुछ ही घंटों में लोगों की जिंदगी बदल जाती है।’

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.