Friday, August 21, 2026
spot_img

Latest Posts

मथुरा में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मॉल की सेटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 1 की हालत गंभीर

वृंदावन में मॉल का छज्जा गिरने और तीन मजदूरों की मौत के मामले का सीएम के संज्ञान लेने के बाद मौके पर एसएसपी श्‍लोक कमार के अलावा डीएम सीपी सिंह भी पहुंचे। उन्‍होंने पीड़ित के परिजनों से मुलाकात कर मदद का भरोसा दिया।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। थाना कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मॉल की सेटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। इस दुर्घटना में निर्माण कार्य में लगे तीन मजदूरों की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है।

राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। मृत पाए गए मजदूर नेपाल और पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
निर्माणाधीन मॉल में हुए इस हादसे का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घायल मजदूर के बेहतर उपचार की पूरी व्यवस्था की जाए। सरकार इस पूरी घटना पर लगातार नजर बनाए हुए है।

डीएम और सीनियर अधिकारियों ने किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (डीएम) सीपी सिंह और सीनियर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने मौके का जायजा लेते हुए चलाए जा रहे राहत बचाव कार्य की समीक्षा की। उन्होंने वहां मौजूद प्रशासनिक और पुलिस टीमों को जरूरी दिशानिर्देश दिए ताकि स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रित किया जा सके।
जांच के आदेश और सुरक्षा पर सवाल
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मजदूर सेटरिंग के नीचे काम कर रहे थे तभी अचानक सेटरिंग का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में इस बात का पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सही से पालन हो रहा था या नहीं। इसके अलावा, सेटरिंग की गुणवत्ता और इसमें किस स्तर पर लापरवाही हुई है, इन सभी मुद्दों की गहराई से जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.