Wednesday, August 19, 2026
spot_img

Latest Posts

आ गया ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का टीजर, ‘कच्चा बादाम गर्ल’ को सीता बने देख नाराज हुए लोग, पकड़ लिया बड़ा ब्लंडर

दर्शकों के बीच जल्दी ही ‘रामायण’ पर एक और फिल्म दस्तक देने जा रही है, जिसका नाम ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ है। इस फिल्म में माता सीता के रोल के लिए अंजलि अरोड़ा को कास्ट किया गया है, जिसके चलते लोग भड़क उठे हैं।
बड़े पर्दे पर इस दिवाली नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी रामायण में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखाई देंगी। वहीं कन्नड़ सुपरस्टार यश इस फिल्म में लंकापति रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। एक तरफ जहां 4000 करोड़ी ‘रामायण’ रिलीज के लिए तैयार है तो वहीं दूसरी ‘रामायण’ पर एक और फिल्म रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का नाम है ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’, जिसमें देव शर्मा श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं और अंजलि अरोड़ा माता सीता की भूमिका में दिखाई देंगे। लेकिन, इस फिल्म की कास्टिंग लोगों के गले के नीचे नहीं उतर रही है।

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का टीजर जारी
मेकर्स ने हाल ही में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का टीजर जारी किया। टीजर की शुरुआत सीता के स्वयंवर से होती है, जिसमें राम को सीता को वरमाला पहनाते देखा जा सकता है, इसके बाद राम-लक्ष्मण और सीता वनवास पर जाते हैं। इसके बाद वनवास के सीन, सीता अपहरण के सीन देखने को मिलते हैं। फिर राम-सीता के वियोग के सीन देखने को मिलते हैं और आखिरी में एक डायलॉग सुनाई देता है- सीता सिर्फ राम की है रावण, या तो सीता अपने स्वामी के साथ जाएगी या वियोग में अपने प्राण त्याग देगी।
दर्शकों ने पकड़ा ब्लंडर
टीजर में ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा माता सीता की भूमिका में नजर आ रही हैं। कई लोगों को फिल्म में अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रोल में लिया जाना रास नहीं आया। पौराणिक फिल्म में अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। और तो और दर्शकों ने इस टीजर में एक ब्लंडर भी पकड़ लिया। कई ने कमेंट करते हुए इस ब्लंडर की ओर इशारा करते हुए पूछा कि आखिर मेकर्स इतनी बड़ी गलती कैसे कर सकते हैं। दरअसल, टीजर में ‘कृष्णाय वासुदेवाय हरये…’ मंत्र सुनाई देता है और लोग हैरान हैं कि जब श्रीकृष्ण, भगवान राम के बाद आए थे तो उनका मंत्र ‘रामायण’ में कैसे इस्तेमाल हो सकता है? श्रीराम जहां भगवान विष्णु के सातवें अवतार थे और त्रेतायुग में जन्मे थे तो वहीं कृष्ण उनके आठवें अवतार थे और द्वापरयुग में पैदा हुए थे।

अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग पर छिड़ी बहस
दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में ‘लॉक अप’ फेम अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग पर भी बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों ने तो इसे ‘लोगों की आस्था के साथ बुरा मजाक’ तक कह दिया। टीजर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- “मां सीता के रोल में अंजलि अरोड़ा? सच में?’ एक अन्य ने लिखा- ‘माता सीता पर करोड़ों लोगों की आस्था है और वह उनके लिए बहुत आदरणीय हैं। ऐसे रोल के लिए गरिमा और संवेदनशीलता दिखनी चाहिए, न कि यह पब्लिसिटी का जरिया लगे।’ एक ने लिखा- ‘ये कास्टिंग लोगों की आस्था के साथ एक क्रूर मजाक जैसा लग रहा है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.