Thursday, August 20, 2026
spot_img

Latest Posts

यूपी-एमपी और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग ने साफ किया है कि डिप्रेशन के चलते उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली से सटे इलाकों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं।
मौसम विभाग ने गुरुवार के दिन दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी और एमपी के पूर्वी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार उत्तरी झारखंड, दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश पर डिप्रेशन के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, बिहार और झारखंड में भारी वर्षा के साथ पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। बुधवार को भारी बारिश के कारण यूपी के कई इलाकों में जलभराव हुआ है।
उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?
22 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड में 25 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त तक भारी वर्षा की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 से 25 अगस्त के दौरान भारी बारिश हो सकती है।
23 से 25 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।
मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम?
24-25 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 20-22 अगस्त और 24-25 अगस्त के दौरान विदर्भ में और 21-22 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट है।
23-25 ​​अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
20-21 अगस्त के दौरान और 23-24 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 23-25 ​​अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की भी संभावना है। 22 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में और 19-21 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश की संभावना है।
पूर्वी भारत में कैसा रहेगा मौसम?
25 अगस्त तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा बारिश की संभावना है। 22-25 अगस्त के दौरान झारखंड, 21-23 अगस्त के दौरान बिहार, 21-25 अगस्त के दौरान ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट है।
20-21 अगस्त के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 19-20 अगस्त और 24-25 अगस्त के दौरान बिहार में और 19-20 अगस्त के दौरान ओडिशा में बारिश के आसार हैं।
22 अगस्त को बिहार में मध्यम से गंभीर बिजली गिरने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?
22 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 22 अगस्त और 25 अगस्त के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।
23-25 ​​अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। 23-24 अगस्त के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है।
22 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा मौसम?
25 अगस्त तक कोंकण और गोवा में बारिश हो सकती है। 20 अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र में और मराठवाड़ा में बारिश के आसार हैं।
21-25 अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र में, 21-25 अगस्त के दौरान मराठवाड़ा में और 20-25 अगस्त के दौरान गुजरात में बारिश की संभावना है।
20 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?
25 अगस्त तक आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना में बारिश हो सकती है। 21-22 अगस्त के दौरान केरल और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है।
20 अगस्त और 23-25 ​​अगस्त के दौरान केरल और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है। 25 अगस्त तक तटीय कर्नाटक में बारिश हो सकती है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.