Thursday, November 12, 2026
spot_img

Latest Posts

JNU की 11 छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर को कांग्रेस का पदाधिकारी बनाए जाने पर भड़कीं स्मृति ईरानी, कांग्रेस को दिलाई चरित्र की याद

JNU की छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को मणिपुर प्रदेश चुनाव समिति में अहम जिम्मेदारी देने को लेकर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के लिए महिलाओं की गरिमा बस एक चुनावी नारा है।
मणिपुर चुनाव के लिए कांग्रेस की पदाधिकारियों की लिस्ट विवादों के घेरे में आ गई है। इस लिस्ट में JNU की छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल को भी जगह दी गई है। कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर जेएनयू की 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और इंटरनल इंक्वायरी के बाद उन्हें JNU से बर्खास्त कर दिया गया था। लेकिन कांग्रेस ने अपनी मणिपुर अभियान समिति में आरोपी प्रोफेसर को नियुक्त किया है। बीजेपी ने इसे लेकर कांग्रेस और खासतौर पर राहुल व प्रियंका गांधी पर हमला बोला है।
महिला सम्मान पर कांग्रेस की कथनी और करनी में बड़ा अंतर- ईरानी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर बीजेपी लीडर स्मृति ईरानी ने अपने X पोस्ट में लिखा, ”‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं…’ और ‘Smash the Patriarchy’ की हुंकार भरने वाली कांग्रेस का महिला सम्मान के प्रति असली चाल, चरित्र और चेहरा एक बार फिर देश के सामने है। JNU की 11 छात्राओं द्वारा कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए, फिर भी उन्हें मणिपुर प्रदेश चुनाव समिति में कांग्रेस ने अहम जिम्मेदारी दी है। महिला सम्मान पर कांग्रेस की कथनी और करनी में इतना बड़ा अंतर इसलिए है, क्योंकि उनके लिए महिलाओं की गरिमा बस एक चुनावी नारा है।
अंगोमचा बिमोल पर हैं गंभीर आरोप?

बता दें कि कांग्रेस MP बिमोल पर प्रोफेसर रहते हुए यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। JNU की 11 छात्राओं ने उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यूनिवर्सिटी की इंटरनल इंक्वायरी में आरोप सही पाए गए हैं। इंटरनल इंक्वायरी रिपोर्ट के बाद JNU एडमिनिस्ट्रेशन ने उनके खिलाफ एक्शन लिया था। 9 अक्टूबर को JNU से अंगोमचा बिमोल बर्खास्त किए गए थे।

वसंत कुंज थाने में कांग्रेस MP से हुई थी पूछताछ

इसके बाद, 12 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज दर्ज की थी और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था। फिर, अंगोमचा बिमोल से वसंत कुंज थाने में पूछताछ हुई थी। उधर, BJP की महिला सांसदों ने कांग्रेस MP बिमोल के खिलाफ प्रोटेस्ट किया था। BJP की महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से भी शिकायत की थी और अंगोमचा बिमोल के खिलाफ एक्शन की मांग की थी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.