Tuesday, August 25, 2026
spot_img

Latest Posts

मॉस्को में व्लादिमीर पुतिन से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर, किन मुद्दों पर चर्चा हुई?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। जयशंकर ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी ने पुतिन के लिए एक निजी संदेश भी भेजा है।
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस की दो दिवसीय यात्रा के लिए रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए हैं। सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। इसके बाद जयशंकर ने व्लादिमीर पुतिन समेत रूस के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में हिस्सा लिया।आपको बता दें कि एस जयशंकर द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश संबंधों समेत विभिन्न मुद्दों पर वार्ता के लिए दो दिनों के लिए मॉस्को की यात्रा पर पहुंचे हैं।
पुतिन से क्या बोले एस जयशंकर?
व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- “मैं अपनी बात की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाओं के साथ करना चाहता हूं। पीएम मोदी ने मुझे एक निजी संदेश दिया है जिसे मैं आपको सौंपना चाहता हूं। हमारी इंटरगवर्नमेंटल कमीशन की बैठक हुई। मुझे लगता है कि कुल मिलाकर हमारे पास आपको देने के लिए एक अच्छी रिपोर्ट है। मुझे लगता है कि हमारे आर्थिक सहयोग, व्यापार, ऊर्जा, उर्वरक, परमाणु और अन्य क्षेत्रों में भी काफी प्रगति हुई है और मुझे इनके बारे में विस्तार से बात करने में खुशी होगी। कुल मिलाकर, मुझे लगता है कि हमारा आर्थिक सहयोग काफी बढ़ा है।”
SCO और BRICS समिट की भी चर्चा
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा- “प्रधानमंत्री मोदी SCO समिट में आपसे मिलने, फिर BRICS समिट के लिए भारत में आपका स्वागत करने और समय आने पर, आपकी आपसी सुविधा के अनुसार, सालाना समिट करने के लिए उत्सुक हैं। इसलिए हमारे पास पेश करने के लिए सहयोग की एक बहुत मजबूत तस्वीर है।” आपको बता दें कि भारत की राजधानी नई दिल्ली में इस साल 12–13 सितंबर को BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाना निर्धारित है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस बैठक में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा पर आएंगे।

सर्गेई लावरोव से भी मिलेंगे एस जयशंकर
सामने आई जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस की यात्रा के दौरान यहां के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के साथ मिलकर व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी गई है कि एस जयशंकर अपने समकक्ष और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेता क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.