भारत ए और नेपाल की क्रिकेट टीमें एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए तैयार हैं। भारत का ये मुकाबला 20 नवंबर को खेला जाएगा। इस मैच की टाइमिंग और टीवी व मोबाइल पर लाइव देखने का तरीका जान लीजिए।
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का आगाज हो चुका है। आज यानी 19 नवंबर को दो मैच हैं, हालांकि भारतीय टीम पहले दिन अपना मैच नहीं खेल रही है। दूसरे दिन भारतीय टीम मैदान में नजर आएगी। भारत की ए टीम इस टूर्नामेंट के लिए गई है। जिसकी कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं। भारत ए की टीम पहला मैच 20 नवंबर को खेलेगी और इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। मैच को आप अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे, ये अभी से जान लीजिए, ताकि कहीं आपका मैच छूट ना जाए।
भारत ए और नेपाल के बीच 20 नवंबर को दोहा में खेला जाएगा मुकाबला
भारत ए और नेपाल की टीम के लिए एशिया कप राइजिंग स्टार का मुकाबला 20 नवंबर यानी शुक्रवार को दोहा में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। ये टूर्नामेंट टी20 का नहीं है, बल्कि वनडे पर खेला जा रहा है, इसलिए ध्यान रखिएगा कि 50 ओवर का मैच होगा। अगर पूरा मैच हुआ तो ये रात करीब दस से साढ़े 10 बजे तक चल सकता है। मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी तीन बजे टॉस होगा। पाकिस्तान ए की टीम भी इसी दिन यानी 20 नवंबर को ही मैदान में उतरेगी, उसका मैच यूएई से होगा। जो दिन में साढ़े 11 बजे से शुरू हो जाएगा।
सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव एप पर लाइव देख पाएंगे भारत ए बनाम नेपाल क्रिकेट मैच
इस टूर्नामेंट के मीडिया राइट्स की बात की जाए तो ये सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। यानी अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आप सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर जाएं, वहीं मोबाइल पर मैच देखने के लिए सोनी लिव एप पर जाना होगा। लैपटॉप और टेबलेट पर मैच देखने के लिए भी सोनी लिव एप पर ही जाना होगा। इसके बाद अगर बात फ्री करें तो उसका कोई तरीका नहीं है। यानी आपको कुछ ना कुछ पैसे तो खर्च करने ही होंगे। लेकिन आप इस मैच का लाइव स्कोर और सभी खास खास बातें इंडिया टीवी पर जरूर पढ़ और देख सकते हैं। पूरे मैच में इंडिया टीवी पर मैच की लाइव कमेंट्री आपको देखने के लिए मिल जाएगी।
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए इंडिया ए की टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बडोनी।




