Tuesday, October 6, 2026
spot_img

Latest Posts

मजदूरों के लिए खुशखबरी: 1 अक्टूबर से बढ़ गई न्यूनतम मजदूरी, सरकार ने वेरिएबल महंगाई भत्ते में किया संशोधन

केंद्र सरकार ने देश के लाखों असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को बड़ा तोहफा दिया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने वेरिएबल महंगाई भत्ते (VDA) में संशोधन करते हुए न्यूनतम मजदूरी की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। यह नया फैसला 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो गया है।
फेस्टिव सीजन से ठीक पहले केंद्र सरकार ने अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल श्रमिकों को बड़ा तोहफा दिया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने वेरिएबल महंगाई भत्ते (VDA) में संशोधन कर न्यूनतम मजदूरी की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। यह नया नियम 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हो गया है। इस फैसले से निर्माण कार्य, सड़क व रखरखाव गतिविधियों, सीवरेज पाइपलाइन बिछाने और कृषि क्षेत्र से जुड़े लाखों असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सीधा फायदा मिलेगा।
कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) में बढ़त के आधार पर फैसला
श्रम ब्यूरो के अनुसार, औद्योगिक श्रमिकों के लिए औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) 30 जून 2026 तक 424.80 से बढ़कर 431.42 हो गया। इसमें हुई 6.62 अंकों की वृद्धि के आधार पर VDA की नई दरों को तय किया गया है। न्यूनतम मजदूरी की गणना मूल वेतन (Basic Wage) में संशोधित VDA को जोड़कर की जाती है।

निर्माण श्रमिकों के लिए नई दरें
सड़क, भवन, रनवे, वाटर सप्लाई और सीवरेज लाइन बिछाने के काम में लगे कंस्ट्रक्शन वर्कर्स की कुल न्यूनतम मजदूरी अब क्षेत्र (Area A, B, C) और स्किल कैटेगरी के आधार पर इस प्रकार होगी:

एरिया A: अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़कर ₹840 प्रति दिन (₹523 बेसिक + ₹317 VDA) हो गई है। वहीं, अति-कुशल श्रमिकों को ₹1,111 प्रति दिन (₹693 बेसिक + ₹418 VDA) मिलेंगे।
एरिया B: अकुशल श्रमिकों को ₹704 प्रतिदिन और अति-कुशल श्रमिकों को ₹1,024 प्रतिदिन मिलेंगे।
एरिया C: अकुशल श्रमिकों को ₹565 प्रतिदिन और अति-कुशल श्रमिकों को ₹933 प्रतिदिन का न्यूनतम वेतन मिलेगा।
कृषि क्षेत्र के मजदूरों को कितना मिलेगा?
कृषि गतिविधियों से जुड़े मजदूरों के लिए भी दैनिक मजदूरी में बढ़ोतरी की गई है। एरिया A के अकुशल मजदूर को ₹537 प्रति दिन (₹333 बेसिक + ₹204 VDA) मिलेंगे।, जबकि अति-कुशल श्रेणी के कृषि मजदूरों को ₹705 प्रति दिन (₹438 बेसिक + ₹267 VDA) प्राप्त होंगे। एरिया B में अकुशल मजदूरों की मजदूरी ₹491/दिन और एरिया C में ₹486/दिन तय की गई है। सरकार के इस कदम से महंगाई के इस दौर में श्रमिकों की क्रय शक्ति बढ़ेगी और त्यौहारों के समय उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.